IPL के बीच पाकिस्तान से ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड, ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने सुनाया अपना फैसला

Published - 11 May 2026, 03:10 PM | Updated - 12 May 2026, 01:03 PM

Australia Board

Australia Board: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब सिर्फ 20 मैच शेष हैं, लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली श्वेत गेंद क्रिकेट के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 24 मई को लीग स्टेज की समाप्ति होगी तो 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

बकि 31 मई को खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Australia Board) के बीच 30 मई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड खेलेंगे या नहीं और किन-किन खिलाड़ियों पर चयन समिति ने भरोसा जताया है, चलिए आपको बताते हैं।

कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड को मिलेगा आराम

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia Board) ने नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम देने का फैसला किया है।

यह खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 में खेलने में व्यस्त हैं और आगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia Board) को कई महत्वपूर्ण श्रृंखलाएं खेलनी हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने तीनों स्टार खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को आराम देने का एक कारण ये भी है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आगामी मैचों से पहले पूरी तरह से तरोताजा होकर मैदान पर लौट सके।

युवा प्रतिभाओं में निवेश कर रहा है ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल 2026 से अनुभवी खिलाड़ियों को वापस बुलाने की बजाय युवा प्रतिभाओं को मौका दिया है, जिनमें ओली पीक और लियाम स्कॉट जैसे नए चेहरे शामिल हैं। बता दें कि पीक अंडर-19 विश्व कप में कंगारुओं की कप्तानी कर चुके हैं तो स्कॉट एक उभरते हुए ऑलराउंडर हैं, जिनपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia Board) लंबे समय तक निवेश करने की योजना बना रहा है।

वहीं, कंगारुओं की कमान पाकिस्तान के खिलाफ मिचेल मार्श संभालने वाले हैं तो जोश इंग्लिश और एलेक्स कैरी को भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है। इसके अलावा मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा और एडम जम्पा के रूप में अच्छे स्पिनरों को भी चुना है, जो कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशानियों में डाल सकते हैं। वहीं, सात साल बाद बिली स्टेनलेक को टीम में शामिल किया गया है।

Mumbai Indians के इन 3 बड़े खिलाड़ियों को Hardik Pandya ने Instagram पर कर दिया अनफॉलो, घर से बाहर आई अब लड़ाई

इन दो टीमों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पाकिस्तान के खिलाफ चुने गए स्क्वाड में दो फ्रेंचाइजियों की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं, क्योंकि जहां केकेआर के कैमरून ग्रीन और चेन्नई सुपर किंग्स के मैथ्यू शॉर्ट को भी वनडे सीरीज के लिए चुना है, जबकि ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं।

ऐसे में देखना होगा कि अगर केकेआर या चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान रवाना होंगे, लेकिन प्लेऑफ और फाइनल में पहुंचने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीम के साथ बने रहते हैं या फिर नहीं।

Australia Board: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, राइली मेरेडिथ, ऑली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जैम्पा।

बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन

Tagged:

pat cummins mitchell starc Australia Board australia odi squad
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com