Mumbai Indians के इन 3 बड़े खिलाड़ियों को Hardik Pandya ने Instagram पर कर दिया अनफॉलो, घर से बाहर आई अब लड़ाई

Published - 11 May 2026, 02:18 PM | Updated - 11 May 2026, 02:21 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 से बाहर के बाद मुंबई इंडियंस में हलचल मच चुकी है. हार्दिक पांड्या और मुंबई के बीच अनबन की अफवाहें सामने आ रही हैं. दरअसल, हार्दिक की कप्तानी में MI के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक साबित हुआ है. IPL की शुरूआत से पहले मुंबई को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

लेकिन टीम अपने खराब प्रदर्शन से जूझती हुई दिखाई दी. वहीं, MI के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने Mumbai Indians के इन 3 बड़े खिलाड़ियों को अनफॉलो कर दिया है.

Hardik Pandya ने किन तीन बड़े खिलाड़ियों को किया अनफॉलो?

Hardik Pandya

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इंस्टाग्राम पर गतिविधियों ने हंगामा मचा दिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस टीम को अनफॉलो कर दिया था और MI से संबंधित कुछ पोस्ट भी हटा दिए थे.

हालांकि, हार्दिक के जब मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की चर्चा तेज हुई तो उन्होंने कुछ देर बाद दोबारा MI को फॉलो भी कर लिया.

दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मुंबई के तीन बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अनफॉलो कर दिया है. लेकिन कुछ फैंस का कहना है कि हार्दिक पहले से ही इन तीनों खिलाड़ियों को फॉलो नहीं करते थे.

सिर्फ जसप्रीत बुमराह को छोड़ कर. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि MI कप्तान ने हाल ही में सूर्या, हिटमैन और तिलक को अनफॉलो किया है.

हार्दिक की कप्तानी में मंडराया खतरा

MI के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है. माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या से कप्तानी छिनी जा सकती है. सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी तनाव की अफवाह है.

बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी के साथ बल्ले और गेंद से भी निराश किया है. उन्होंने कई मौके पर गलत फैसले लिए जो कि टीम के लिए काफी भारी पड़े.

5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस की गिनती आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमों में होती है. लेकिन "कुंग-फू पांड्या" (Kung Fu Pandya) की कप्तानी में टीम का ग्राफ गिरता नजर आया है.

Hardik Pandya और Mumbai Indians के बीच बढ़ी दरार? Instagram पर कर दिया अनफॉलो

IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20.86 की औसत और 136.45 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला.

गेंद से भी Hardik Pandya ने अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के फैंस को निराश किया. MI कप्तान ने 61.50 की एवरेज और 11.90 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट चटकाए.

वहीं, चोट के कारण हार्दिक ने आईपीएल 2026 में दो मैच भी मिस किए. कुल मिलकर हार्दिक अपनी परफॉर्मेस के साथ कप्तानी में भी Mumbai Indians के लिए काफी महंगे साबित हुए.

BCCI का मास्टरस्ट्रोक! Ishan Kishan होंगे टीम इंडिया के नए T20 कप्तान? हार्दिक-अय्यर-संजू को 440 वोल्ट का झटका

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रोहित शर्मा ने

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com