Hardik Pandya और Mumbai Indians के बीच बढ़ी दरार? Instagram पर कर दिया अनफॉलो

Published - 11 May 2026, 12:03 PM | Updated - 11 May 2026, 12:17 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला, जिसका परिणाम अंतिम गेंद पर निकला। यह मैच आरसीबी ने शानदार रन चेज करते हुए 2 विकेट से जीत लिया।

लेकिन इस मैच के बाद कुछ ऐसा सामने आया, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। हालांकि, इस बार के बावजूद सबसे अधिक चर्चा कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की है, जो कि इस मैच में भी खेलते नजर नहीं आए हैं। जबकि अब ये भी खबरें आ रही हैं कि हार्दिक ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर से मुंबई इंडियंस के पेज को अनफॉलो कर दिया है।

Hardik Pandya-एमआई में शुरू हुआ नया विवाद!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद जहां मुंबई इंडियंस खेमा पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है तो अब हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच एक नया विवाद जन्म ले चुका है। हार के बाद हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एमआई को अनफॉलो कर दिया है। उस दौरान एमआई का अकाउंट उनकी फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा था।

उस वक्त हार्दिक (Hardik Pandya) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 हो गई थी। इस वाक्या के बाद एमआई और हार्दिक के बीच खटास की अफवाहें काफी तेजी से फैलने लगी। जबकि सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट्स काफी वायरल होने लगे। हालांकि, यह अधिक लंबे समय तक नहीं चला, क्योंकि कुछ मिनट बाद हार्दिक (Hardik Pandya) की फॉलोइंग लिस्ट 150 से बढ़कर 151 पहुंच चुकी थी।

साथी खिलाड़ियों को किया अनफॉलो!

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बाद में मुंबई इंडियंस के पेज को फॉलो कर लिया है, लेकिन उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अनफॉलो कर दिया है तो एमआई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी हार्दिक ने अनफॉलो कर दिया है।

इससे अंदाजा लगाना आसान है कि मुंबई के ड्रेसिंग रूम में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है तो काफी लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और टीम के अन्य खिलाड़ियों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

वहीं, हार्दिक टीम के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं है और यही कारण है कि उन्होंने रायपुर का मैच नहीं खेला, जबकि वह टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में वह मैच के दौरान बिल्कुल भी नजर नहीं आए।

RCB vs MI: कैच छोड़ा, कैच पकड़ा, छक्का लगा, विकेट गिरा.....आखिरकार रोमांच से भरे मैच में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई MI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रोमांचक मुकाबला गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है। पूरे सीजन टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी तो टीम के नियमित और कार्यवाहक कप्तानों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उनको कई अहम मुकाबले छोड़ने पड़े थे, जो कि एमआई के इस खराब प्रदर्शन में अहम वजह हो सकती है।

RCB खेमे से आई बुरी खबर, कोच एंडी फ्लावर पर ही लगा जुर्माना, MI के खिलाफ कर बैठे थे ये गलत काम

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com