RCB खेमे से आई बुरी खबर, कोच एंडी फ्लावर पर ही लगा जुर्माना, MI के खिलाफ कर बैठे थे ये गलत काम

Published - 11 May 2026, 11:02 AM | Updated - 11 May 2026, 11:05 AM

Andy Flower

Andy Flower: रविवार को आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसका परिणाम अंतिम गेंद पर जाकर निकला। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला ये मैच अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा, लेकिन अंत में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

इस मैच की समाप्ति के बाद टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) पर आईपीएल की ओर से मोटा जुर्माना लगाया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से एंडी पर आईपीएल में भारी जुर्माना लगाया है।

क्यों लगाया Andy Flower पर जुर्माना?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार रात को काफी धमाकेदार मैच खेला गया, जिसकी उम्मीद इन दोनों बड़ी टीमों से हर कोई करता है।

हालांकि, मैच 18वें ओवर में कुछ ऐसा घटा, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी, या फिर सांसे रोक देने वाले मैच में इस तरह की घटना होना आम बात होती है, क्योंकि अगर आरसीबी यहां से मैच हारती है तो यकीनन उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) चौथे अंपायर के साथ तीखी नोक-झोंक करते नजर आए।

छक्का नहीं देने पर भड़के हेड कोच!

यह सारा विवाद उस समय हुआ, जब शानदार बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल पंड्या ने एमआई के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ मारा था। वहां पर तैनात नमनधीर ने रस्सियों के पास यह कैच पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन बैलेंस नहीं बनने की वजह में गेंद को वापस अंदर फेंक दिया।

हालांकि, उनके वहां पर तिलक वर्मा खड़े हुए थे, जो कि कैच को पकड़ सकते थे, लेकिन शायद उनको लगा कि नमन का पैर कुशन पर लग गया है, जिसके चलते उन्होंने गेंद को पकड़ने की कोशिश नहीं। हालांकि, रिप्ले में साफ दिखा कि नमन धीर ने कोशिश के दौरान कुशन को नहीं छुआ था। जबकि इस दौरान क्रुणाल पंड्या ने रन लेने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि वे पहले से पैर में ऐंठन से जूझ रहे थे।

RCB vs MI: कैच छोड़ा, कैच पकड़ा, छक्का लगा, विकेट गिरा.....आखिरकार रोमांच से भरे मैच में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

मैच फीस का कितना लगा जुर्माना

इस पूरे विवाद के बाद आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) चौथे अंपायर से भिड़ते नजर आएं, जिसके बाद उनपर आईपीएल 2026 कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फिस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि, कि फ्लावर (Andy Flower) ने चौथे अंपायर से गुस्से में बात करने की गलती को मान लिया है और मैच रेफरी अमित शर्मा की ओर से उनको यह सजा सुनाई गई है, जो कि आईपीएल नियम के तहत लेवल एक के उल्लंघन दोषी बनाया गया है।

RCB vs MI Stats: मुंबई को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com