RCB vs MI: कैच छोड़ा, कैच पकड़ा, छक्का लगा, विकेट गिरा.....आखिरकार रोमांच से भरे मैच में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

Published - 11 May 2026, 12:12 AM | Updated - 11 May 2026, 12:22 AM

RCB Vs MI

RCB vs MI: IPL 2026 का 54वां मुकाबला RCB vs MI मैच फैंस के लिए आईपीएल 2026 का अबतक का सबसे से रोमांचक मुकाबला रहा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला।

कभी मैच मुंबई इंडियंस की तरफ जाता दिखा तो कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वापसी की। आखिरकार RCB ने अंतिम गेंद पर 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो गया।

भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई के बल्लेबाजों की कमर तोड़ी

RCB VS MI 1

RCB vs MI में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए जिसमें स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभालने की कोशिश की।

तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

RCB vs MI के इस मुकाबले में RCB की ओर से सबसे बड़ा कमाल दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किया। उन्होंने अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख बदल दिया। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में कई शिकायतों के बाद लापरवाही आई सामने, LSG डगआउट में एक व्यक्ति फोन चलाता कैमरे में कैद हुआ!

RCB vs MI में विराट फिर फ्लॉप, क्रुणाल पंड्या ने संभाली पारी

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। RCB vs MI मैच के दौरान विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। दीपक चाहर ने उन्हें जल्दी पवेलियन भेजकर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और एक समय RCB मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा। कृणाल क्रेम्प के दर्द से कराहने के बावजूद टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचाया।

जैकब बेथेल ने भी 27 गेंदों में 27 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि मुंबई के गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए थे। कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया।

बुमराह को आराम, साई ड्रॉप, ऋतुराज-काम्बोज को मौका, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम ऐसी

आखिरी गेंद तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मैच का असली रोमांच आखिरी दो ओवरों में देखने को मिला। कभी छक्का लगा तो कभी विकेट गिरा। मैदान पर कैच छूटे, शानदार कैच भी देखने को मिले और दोनों टीमों के खिलाड़ी दबाव में नजर आए।

नमन धीर ने गजनफ़र के गेंद पर कैच पकड़कर तिलक की ओर फेंका जबकि तिलक वर्मा ने उसे बाउंड्री समझ कर रिसीव नहीं किया ओर कैच ड्रॉप हो गया औऱ मैच का पासा पूरी तरह यहां से कृणाल पांड्या ने पलट दिया।

आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और मुकाबला पूरी तरह फंस चुका था। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन आखिर में RCB के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने हिम्मत दिखाई।

राज बावा को आखिरी ओवर सौंपा गया उसमें उन्होंने रोमारियो शेफर्ड का विकेट भी निकाला लेकिन अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर RCB ने जीत हासिल कर ली और पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया।

RCB ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका भुवनेश्वर कुमार की रही जिन्होंने आते ही आखिरी ओवर के चौथे गेंद पर छक्के लगा दिया और मैच का रोमांच पूरी तरह बदल दिया।

इस जीत के बाद RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो चुकी है। IPL 2026 का यह मुकाबला लंबे समय तक फैंस को याद रहने वाला है।

Tagged:

bhuvneshwar kumar RCB vs MI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रजत पाटीदार

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com