RCB vs MI Stats: मुंबई को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
Published - 11 May 2026, 02:06 AM | Updated - 11 May 2026, 02:16 AM
Table of Contents
IPL 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में फैंस को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। कभी मुंबई इंडियंस मैच में आगे नजर आई तो कभी आऱसीबी ने वापसी की,
लेकिन अंत में जीत बेंगलुरु के हाथ लगी। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने ना सिर्फ प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। टीम की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार RCB की तारीफ कर रहे हैं।
आखिरी ओवर में बड़ा रन चेज बना RCB ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार विकेट गंवाए। विराट कोहली भी सस्ते में आउट हो गए थे। इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचाया।
अंतिम ओवर में बेंगलुरु को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। दबाव पूरी तरह बल्लेबाजों पर था, लेकिन टीम ने शानदार हिम्मत दिखाई और आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ RCB ने IPL इतिहास में अपने सबसे बड़े आखिरी ओवर रन चेज में एक और मुकाबला जोड़ लिया।
इससे पहले टीम ने 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 21 रन चेज किए थे। वहीं 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी बेंगलुरु ने अंतिम ओवर में 15 रन बनाकर जीत हासिल की थी। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ रायपुर में भी टीम ने 15 रन चेज कर इतिहास रच दिया।
मुंबई इंडियंस पर लगातार भारी पड़ रही है RCB
पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 9 मुकाबलों में बेंगलुरु ने 7 मैचों में जीत हासिल की है। इस आंकड़ा से पता चलता है कि हाल के समय में RCB ने मुंबई पर अपना दबदबा बना लिया है।
मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम भी RCB के खिलाफ लगातार संघर्ष करती नजर आई है। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में भी मुंबई कई बार मैच में वापसी करती दिखी। गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकाले और मुकाबले को आखिरी गेंद तक पहुंचा दिया। हालांकि RCB के बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार कोशिश की, लेकिन RCB की टीम ने संयम बनाए रखा। यही वजह रही कि एक बार फिर मुंबई इंडियंस को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
आखिरी गेंद पर दूसरी बार मुंबई को हराया
RCB की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को रन चेज करते हुए आखिरी गेंद पर हराया है। इससे पहले IPL 2021 में चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भी बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था। उस मैच में बेंगलुरु ने 160 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
अब IPL 2026 में रायपुर में भी कुछ वैसा ही रोमांच देखने को मिला। मैच में कभी विकेट गिर रहे थे तो कभी बड़े शॉट लग रहे थे। फील्डिंग के दौरान कैच भी छूटे और शानदार कैच भी देखने को मिले। पूरे मुकाबले में दबाव दोनों टीमों पर साफ दिखाई दे रहा था।
आरसीबी की इस जीत में क्रुणाल पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुश्किल समय में जिम्मेदारी संभाली और टीम को मैच में बनाए रखा। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत के बाद आरसीबी की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। टीम अब प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल नजर आ रही है। IPL 2026 का यह मुकाबला लंबे समय तक फैंस को याद रहने वाला है।
Tagged:
RCB RCB vs MI IPL 2026 RCB VS MI STATSऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर