BCCI का मास्टरस्ट्रोक! Ishan Kishan होंगे टीम इंडिया के नए T20 कप्तान? हार्दिक-अय्यर-संजू को 440 वोल्ट का झटका
Published - 11 May 2026, 12:22 PM | Updated - 11 May 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Ishan Kishan: सूर्यकुमार यादव के बाद भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा यह अब एक गुत्थी बन चुकी है। सबसे पहले श्रेयस अय्यर का नाम कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे था। इसके बाद हार्दिक पंड्या के नाम ने एंट्री मारी तो बाद में ऐसी खबरें आईं कि संजू सैमसन को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) नए टी20 कप्तान होंगे। पिछले कुछ वर्षों से सूर्यकुमार का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। यही कारण है कि बीसीसीआई एक ऐसे कप्तान की तलाश में है, जो न सिर्फ एक शानदार कप्तान हो, बल्कि बल्ले से अच्छी पारियां भी खेल सके। यही वजह है कि बीसीसीआई ईशान किशन (Ishan Kishan) को अगला भारत का कप्तान नियुक्त कर सकती है।
सूर्या के बाद Ishan Kishan होंगे कप्तान!
ईशान किशन भारत के अगले टी20 कप्तान बनने की दौड़ में काफी आगे नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला अगले टी20 विश्व कप को देखते हुए लिया जा सकता है, क्योंकि ईशान काफी युवा हैं और प्रदर्शन भी उनका काफी शानदार रहा है। यही वजह है कि बीसीसीआई सर्वसम्मति से ईशान (Ishan Kishan) को अगला कप्तान नियुक्त कर सकती है।
🚨 ISHAN KISHAN IN LEADERSHIP ROLE 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 11, 2026
- Ishan Kishan is one of the names for the next Indian T20 Captain. [Indranil Basu from Cric Blogger] pic.twitter.com/lRwoOItJ5M
यह बदलाव इंग्लैंड टी20 सीरीज में देखने को मिल सकता है और यह भी समझा जाता है कि चयनकर्ताओं के पास मौजूदा खिलाड़ियों में से चुनने के लिए कई विकल्प मौजूद है, जिनमें ईशान (Ishan Kishan) के अलावा श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या शामिल हैं।
क्या कप्तानी से हटाने के बाद मिलेगी टीम में जगह?
आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था, लेकिन उनको शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर मौका मिलता रहा है और आगे भी मिलने की पूरी उम्मीद है। वहीं, रोहित के बाद शुभमन को वनडे का नया कप्तान नियुक्त किया गया था, जो कि रोहित के ओपनिंग पार्टनर भी हैं।
कुछ ऐसा ही हमें टी20 में भी देखने को मिल सकता है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के बाद उनको मौका मिलेगा यह फिलहाल तय नहीं है, क्योंकि रोहित को जब कप्तानी से हटाया गया था तो उनका फॉर्म कमाल का था, लेकिन सूर्या के मामले में यह देखने को नहीं मिला है।
ऐसे में यह पूरी तरह चयनकर्ताओं में निर्भर करता है कि वह सूर्या को आगे मौका देते हैं या उनका चैप्टर यही समाप्त होता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव कलाई की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इसको सार्वजनिक नहीं किया है।
श्रेयस अय्यर क्यों नहीं बन सकते कप्तान?
बीसीसीआई ने सबसे पहले शुभमन गिल को टी20 कप्तान के तौर पर देख रही थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया और अब दो फॉर्मेट में कप्तान होने के बावजूद टी20 में उनकी वापसी फिलहाल मुश्किल लग रही है।
वहीं ,क्रिक ब्लॉगर के मुताबिक, श्रेयस अय्यर के रूप में एक विकल्प मौजूद है, लेकिन चयनकर्ता जल्दबाजी में किसी को भी कप्तानी सौंपना नहीं चाहते हैं। खासकर ऐसे खिलाड़ी को जो कि टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा नहीं था।
ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था और आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर कप्तान धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जबकि बल्ले से भी रन बनाए थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर