बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन
Published - 11 May 2026, 02:21 PM | Updated - 11 May 2026, 02:22 PM
Table of Contents
IPL 2026: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था, जहां एमआई ने अंतिम ओवर में बाजी मारी तो शाम को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सांसे रोक देने वाले मैच में दो विकेट से हरा दिया है।
इन दो मैचों के बाद प्लेऑफ की दौड़ पहले से अधिक दिलचस्प हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि किस चार टीमों का अभी भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है।
IPL 2026: एमआई-एलएसजी प्लेऑफ से बाहर
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी हैं। इन दोनों टीमों ने अभी तक 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन-तीन मैच दोनों ने जीते हैं तो 8 मुकाबले गंवाए हैं।
एमआई और एलएसजी के फिलहाल 3 मैच शेष (IPL 2026) हैं, लेकिन ये जीतने के बाद भी वह अधिक 12 अंकों तक ही पहुंच सकती है, जिसपर प्लेऑफ में पहुंचना नामूमकिन है। यही वजह है कि ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर
आपको बताते हैं कि आईपीएल के प्लेऑफ (IPL 2026) में पहुंचने के लिए कम से कम 14 अंक हासिल करना जरूरी होता है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स रेस में बनी हुई है, क्योंकि उनके अभी 3 मैच शेष हैं और वह तीनों जीत जाती है तो फिर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार बन सकती है, लेकिन एक भी मैच उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर सकता है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अगले राउंड में पहुंचने में मुश्किलें आ सकती हैं, क्योंकि ये दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं तो 3-3 मैच शेष (IPL 2026) हैं। अगर इनमें से एक भी मैच ये दोनों टीमें गंवाती हैं तो फिर प्लेऑफ की राह धुंधली हो सकती है। साथ ही केकेआर का भी आगे जाना फिलहाल मुश्किल है, क्योंकि नेक्स्ट राउंड में जाने के लिए उन्होंने बाकी बचे सभी चारों मैचों को जीतना होगा, जो कि थोड़ी मुश्किल चुनौती हो सकती है।
RCB के इन 4 खिलाड़ियों की Team India में वापसी तय! IPL 2026 में किये धमाकों का अब मिलेगा इनाम
ये चार टीमों कर सकती है क्वालीफाई
प्लेऑफ में पहुंचे की चार मुख्य दावेदार टीमों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स शामिल हैं। बता दें कि, आरसीबी का नेट रन रेट शीर्ष चार टीमों में सबसे बढ़िया है। ऐसे में वह पहले दो स्थानों (IPL 2026) पर लीग स्टेज की प्रतियोगिता समाप्त करना चाहेगी तो सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का लक्ष्य भी यही होगा।
वहीं, पंजाब किंग्स फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में 13 अंकों (IPL 2026) के साथ चौथे स्थान पर है, लेकिन अगर पंजाब अपने सभी चार मैच जीत जाता है तो अधिकतम वह 21 अंकों तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर ग्रुप स्टेज को समाप्त करेगा और फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिल सकते हैं।
वहीं, आरसीबी अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन उनका नेट रन रेट काफी शानदार है तो हैदराबाद और गुजरात में एक टीम चौथे स्थान पर ग्रुप चरण समाप्त कर सकती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर