IPL Playoffs Scenario: बची 8 टीमों के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें कौन सी टीम कितने मैच जीतकर बनाएगी जगह
Published - 11 May 2026, 01:40 PM | Updated - 11 May 2026, 01:48 PM
Table of Contents
IPL Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की जंग दिन-प्रतिदिन रोमांचक होती जा रही है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट तो प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो गए हैं, लेकिन 8 टीमें अभी भी इस टूर्नामेंट में जीवित है और इनके टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह ज़िंदा है. आज हम आपकों आपने इस ख़ास लेख में बची हुई सभी 8 टीमों का प्लेऑफ़ समीकरण के बारे में ही बताएंगे.
दरअसल, हम आपकों वो पूरा गणित समझाएंगे कि किस टीम को अंतिम-4 (IPL Playoffs Scenario) में पहुंचने के लिए यहां से कितने मैचों में और जीत दर्ज करनी होगी.
IPL Playoffs Scenario: RCB-SRH-GT 2-2 मैच जीतकर करेगी प्लेऑफ़ कंफर्म

वर्तमान समय में RCB-SRH और GT तीनों के ही पॉइंट्स टेबल पर 14-14 अंक है और यह तीनों टीमें क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. सिर्फ +1.103 नेट रन रेट की वजह से जहां रजत पाटीदार की टीम ने टेबल को टॉप किया हुआ है.
वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH +0.737 NRR के साथ दूसरे स्थान पर है. GT का मात्र +0.228 नेट रन रेट होने की वजह से वह तीसरे स्थान पर है. यह तीनों ही टीमें 11-11 मैच खेल चुकी है और इनके 3-3 मैच अभी और बचे हैं. अगर यह टीमें अपने-अपने खेले 3 में से 2 मैचों में भी जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ़ का कंफर्म टिकट पा लेंगी.
हाँ, लेकिन अगर एक मैच में भी जीत हासिल करती है, तब भी इन तीन टीमों का एक बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप-4 में पहुंचने का चांस होगा. हालांकि तीनों में से कोई भी टीम NRR पर निर्भर नहीं रहना चाहेगी और अगले 3 में से 2 मुकाबले जीत प्लेऑफ़ का अपना टिकट पक्का करना चाहेगी.
PBKS को 2 तो CSK-RR को 3 जीत की जरुरत
अब बात अगर पंजाब किंग्स (IPL Playoffs Scenario) की करें, तो उसे करीब 2 मैचों में और जीत चाहिए. फिलहाल प्रीति की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 13 अंक है और वह चौथे पायदान पर है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस टीम के अभी 4 मुकाबले बचे हैं. ऐसे में अगर यह 2 भी जीत हासिल करती है, तो 17 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ़ का टिकट कंफर्म कर लेगी.
वहीं CSK और राजस्थान रॉयल्स को अपना चांस बनाना है, तो उन्हें बचे हुए पूरे 3 मैच में जीत दर्ज करनी होगी, इससे उनका टॉप-4 में पहुंचना तय हो जायेगा, लेकिन अगर यह दोनों टीमें 2-2 जीत भी दर्ज करती है, तब भी इनके चांस रहेंगे, हालांकि इसके लिए इन्हें अपने नेट रन-रेट पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ेगा.
KKR को जीतने होंगे सभी मैच, तो DC के लिए सिर्फ झूठी आस
KKR (IPL Playoffs Scenario) ने इस सीजन शुरूआती 6 में से एक भी मैच नहीं जीता था, लेकिन पिछले 4 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर अजिंक्य रहाणे की टीम ने खुद को एक आस दी हुई है.
अभी KKR के पास पाने को बहुत कुछ है अगर यह टीम अपने बचे सभी मैच में जीत दर्ज करती है, तो कंफर्म प्लेऑफ़ का टिकट पा लेगी. हालांकि अगर 3 मैच में भी जीत हासिल करती है, तब भी नेट रन-रेट से इस टीम का एक आउटसाइड चांस बन सकता है.
अगर बात दिल्ली कैपिटल्स की करें, तो उसके फैंस सिर्फ एक झूठी आस लिए बैठे हैं. दरअसल दिल्ली कैपिटल्स अभी 8 पॉइंट्स के साथ 8वें पायदान पर है. वहीं उसके अभी 3 मैच बचे हैं.
अगर वह अपने सभी मैच में जीत हासिल करती भी है, तब भी उसका प्लेऑफ़ पक्का नहीं होगा, क्योंकि उसे तब नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा. ऐसे में सच कहा जाये तो DC का पहुंचना अब एक चमत्कार से कम नहीं होगा.
RCB के इन 4 खिलाड़ियों की Team India में वापसी तय! IPL 2026 में किये धमाकों का अब मिलेगा इनाम
Tagged:
RCB kkr SRH PBKS dc IPL 2026 IPL Playoffs Scenarioऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर