RCB के इन 4 खिलाड़ियों की Team India में वापसी तय! IPL 2026 में किये धमाकों का अब मिलेगा इनाम
Published - 11 May 2026, 12:26 PM | Updated - 11 May 2026, 12:32 PM
Table of Contents
RCB: आईपीएल 2026 अपने चरम रोमांच पर पहुंच चुका है. लीग में अब तक आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. लेकिन यह सीजन RCB के 4 खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने ना सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि टीम इंडिया में दोबारा एंट्री की दावेदारी ठोकी.
दिलचस्प बात यह है कि इन प्लेयर्स ने निरंतर अच्छी परफॉर्मेस से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब माना जा रहा है कि IPL 2026 के बाद इन खिलाड़ियों की इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी हो सकती है. चलिए तो जानते हैं कि कौन हैं यह चार खिलाड़ी......
यह है RCB के चार खिलाड़ी, जिनकी टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
1. देवदत्त पडिक्कल

RCB के धाकड़ खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में छाए हुए हैं. वह क्रिकेट की दुनिया में बेहद प्रतिभाशाली और निरंतर प्रदर्शन करने वाले माने जाता है. उनकी खासियत है दबाव वाले मैचों में धैर्य के साथ खेलना और टीम को जीत दिलाना.
2. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अपनी बेहतरीन स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर हैं. वह नई गेंद से डेथ ओवरों में घातक यॉर्कर से विकेट लेने में माहिर है. 36 वर्ष की उम्र में होने के बाद वह आईपीएल 2026 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिस कारण सेलेक्टर्स भी उनकी वापसी को लेकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं.
भुवी ने IPL 2026 में RCB के लिए अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 15.29 की औसत और 7.47 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4/23 रहा, जो कि उन्हें अन्य गेंदबाजों से सबसे ज्यादा खतरनाक बनाता है. खास बात यह है कि इस सीजन भुवी पर्पल कैप जीतने के दावदारों में टॉप पर है. अगर इसी प्रदर्शन के साथ वह खेलते रहे तो पर्पल कैप विनर बन सकते हैं.
वहीं, आईपीएल 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी के बलबूते भुवनेश्वर कुमार फिर से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. आखिरी बार उन्होंने भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 नवंबर, 2022 को लास्ट टी20 मैच खेला था. वह पिछले 4 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब भुवी फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में नजर आ सकते हैं.
3. रजत पाटीदार
आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने ना सिर्फ अपनी बेहतरीन कप्तामी से RCB मैनेजमेंट को खुश किया है. बल्कि अपने बल्ले से भी लगातार रन बना रहे हैं. रजत ने IPL 2026 में अब तक 11 मैचों में 36.22 की औसत और 195.21 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी भी निकली. साथ ही 18 चौके और 30 छक्के.
अपने शादानर प्रदर्शन से रजत ने सेलेकटर्स को भी बता दिया है कि 32 साल की उम्र में भी वह किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आईपीएल 2026 के बाद रजत पाटीदार फिर से टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं. बीसीसीआई उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्मेस का इनाम दे सकती है.
गौरतलब है कि आरसीबी कप्तान ने भारत के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है. आखिर बार वह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में टेस्ट नैच खेले थे.
कौन हैं CSK के Urvil Patel? जिन्होंने 13 गेंद पर ही जड़ी फिफ्टी, 'मदर्स डे' पर मां को दे डाला तोहफा
4. क्रुणाल पांड्या
IPL 2026 में क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ा हथियार साबित हुए हैं. उन्होंने अपने प्रदर्शन से आरसीबी को टॉप पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. क्रुणाल ने टीम के लिए अब तक गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है. उन्होंने 11 मुकाबले में 150 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए.
साथ ही 29.60 की औसत और 8.71 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं. इसी परफॉर्मेस की बदौलत वह बेंगलुरू के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं.
वहीं, क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए 5 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं. वह लगभग 5 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. आखिर बार आरसीबी ऑलराउंडर ने जुलाई 2025 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में आखिरी T20I मैच खेला था. लेकिन अब वह फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में कमबैक कर सकते हैं.
RCB खेमे से आई बुरी खबर, कोच एंडी फ्लावर पर ही लगा जुर्माना, MI के खिलाफ कर बैठे थे ये गलत काम
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर