कौन हैं CSK के Urvil Patel? जिन्होंने 13 गेंद पर ही जड़ी फिफ्टी, 'मदर्स डे' पर मां को दे डाला तोहफा

Published - 11 May 2026, 11:21 AM | Updated - 11 May 2026, 11:43 AM

Urvil Patel

Urvil Patel: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 53वां मुकाबला खेला गया है. इस मैच में उर्विल पटेल ने GT के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया.

इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 7 छक्के निकले. इसी इनिंग के साथ वह IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अब फैंस के बीच चर्चा है कि उर्विल पटेल (Urvil Patel) कौन हैं और कैसे वह आईपीएल तक पहुंचे?

Urvil Patel ने मदर्स डे पर मां को दिया तोहफा

CSK के उर्विल पटेल (Urvil Patel) का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को गुजरात के मेहसाणा में हुआ था. उनके परिवार में पिता मुकेश पटेल (Mukesh Patel), माता गीता (Geeta) और एक बहन तेजस्विनी (Tejaswi) है.

उर्विल के पिता मुकेश पटेल मेहसाना के एक स्कूल में पीटी टीचर थे और एक पूर्व यूनिवर्सिटी स्प्रिंटर रही है. दोनों ने अपने बेटे की ट्रेनिंग के दौरान काफी सपोर्ट किया है.

लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग तक पहुंचने का सफर उनका बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. वह चेन्नई में बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका में शामिल हैं. चेन्नई ने उन्हें 30.00 Lac रूपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

लेकिन उन्होंने मदर्स डे के मौके पर आईपीएल 2026 में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ ना सिर्फ CSK के लिए अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि इस खास मौके पर अपनी मां को भी खुश कर दिया. उर्विल की मां तेजस्विनी के लिए 'मदर्स डे' पर इससे अच्छा और तोहफा क्या हो सकता है.

Urvil Patel पर CSK ने लगाया दांव

Urvil Patel

हालांकि, उर्विल इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार गुजरात टाइटंस (GT) की वजह से मौका मिला था. GT ने उन्हें साल 2023 में 20 लाख रुपये में खरीदा था.

लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, और गुजरात ने उन्हें अगले साल रिलीज कर दिया. 2024 मेगा ऑक्शन में दुर्भाग्यवश किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रह गए.

साल 2025 में उर्वि (Urvil Patel) की किस्मत ने तब करवट ली, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल वंश बेदी के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें टीम में शामिल किया. CSK ने उन्हें 30 लाख रूपये में टीम में शामिल किया. इसके बाद उर्विल ने भी अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन दिखाया की हर जगह उनका ही नाम था.

7 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उर्विल को डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 31 रन बनाकर हर किसी को चौंका दिया.

RCB vs MI Stats: मुंबई को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि 27 साल के उर्विल पटेल (Urvil Patel) घरेलू क्रिकेट में गुजरात और बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से डोमेस्टिक क्रिकेट में खास पहचान बनाई है. CSK के युवा बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों में में शतक जड़ा था.

उर्विल ने घरेलू क्रिकेट में अब तक 16 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 27 पारियों में उनके नाम 837 रन बनाए हैं. 29 लिस्ट-ए मुकाबलों की 28 पारियों में 942 रन कूटे. वहीं, टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने 60 इनिंग में 1470 रन अपने बल्ले से बनाए हैं.

R Ashwin ने Vaibhav Suryavanshi के टेस्ट डेब्यू की उठाई मांग, BCCI को इसका बंपर फायदा भी बताया

Tagged:

csk CSK vs GT Urvil Patel IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

30 लाख

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com