R Ashwin ने Vaibhav Suryavanshi के टेस्ट डेब्यू की उठाई मांग, BCCI को इसका बंपर फायदा भी बताया

Published - 11 May 2026, 09:01 AM | Updated - 11 May 2026, 09:04 AM

R Ashwin

R Ashwin: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में छाए हुए हैं. वह अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर रहे हैं. अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी युवा सेंसेशन वैभव की बैटिंग के फैन हो गए हैं.

हाल ही में उन्होंने कहा है कि राजस्थान के इस युवा खिलाड़ी को भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए. साथ ही उनका मानना है कि वैभव (R Ashwin) में तीनों फॉर्मेट खेलने की काबिलियत है.

R Ashwin ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

R Ashwin

दरअसल, जियो हॉटस्टार से खास बातचीत करते हुए आर अश्विन (R Ashwin) ने वैभव सूर्यवंशी की काफी तारीफ की. उन्होंने युवा खिलाड़ी के अप्रोच के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह (वैभव) हर गेंदबाज को खेल रहा है. मैं उसे भविष्य में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता हूं.

और चाहता हूं कि वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले. उसे मैदान पर खिलाइए, लोग उसे देखने के लिए खुद दौड़े आएंगे. क्योंकि उसने देखने में फैंस को काफी मजा आएगा.

अश्विन ने आगे कहा कि, "वह क्रिकेट में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है. जिस तरह उसने अंडर 10 में विश्व कप फाइनल में बैटिंग की थी. उसे देखकर लग रहा है कि वह क्रिकेट की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है."

वैभव को क्रिकेट का मजा लेना चाहिए : अश्विन

भारत के पूर्व स्पिनर का मानना है कि सूर्यवंशी पर उम्मीदों का बोझ नहीं डालना चाहिए. उन्हें क्रिकेट का मजा लेने देना चाहिए. अश्विन ने कहा कि, क्रिकेट में ऐसे बहुत की कम मौके आते हैं जब बस आप खेल का मजा ले पाते हैं.

वह अभी सिर्फ 15 साल का है, उसे क्रिकेट का मजा लेना चाहिए. मुझे लगता है उसे जैसा खेलने का खेलने देना चाहिए. करियर के इस स्टेज पर उसे वो सब कहने का या करवाने का मतलब नहीं है जो उसे नहीं करनी चाहिए.

वैभव पर बोझ डालना सही नहीं : R Ashwin

अश्विन का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी पर रन बनाने का ज्यादा दवाब नहीं डालना चाहिए. क्योंकि उनके पास मिडिल ऑर्डर में पहले से ही कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी है. ऐसे में अकेले वैभव को बैटिंग यूनिट का बोझ उठाने की जिम्मेदारी नहीं महसूस नहीं करवानी चाहिए. उन्होंने कहा,

"राजस्थान के पास ध्रुव जुरेल, रियान पराग और डोनोवन फरेरा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्हें वो बोझ नहीं उठाना चाहिए. अगर वैभव टीम को तेज शुरुआत दे सकता है, तो RR के पास जो बैटिंग लाइन-अप है, उससे उन्हें मैच आसानी से जीतने चाहिए. "

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक कुल 11 मुकाबले खेलेे हैं, जिनमें उन्होंने 40 की औसत और 236 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं.

RCB vs MI: कैच छोड़ा, कैच पकड़ा, छक्का लगा, विकेट गिरा.....आखिरकार रोमांच से भरे मैच में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

Tagged:

team india bcci r ashwin Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 साल

11 पारियों में 440 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com