आयरलैंड सीरीज के लिए BCCI ने तय किया टीम इंडिया के कप्तान का नाम, संजू नहीं बल्कि इस विकेटकीपर को जिम्मेदारी

Published - 11 May 2026, 03:34 PM | Updated - 11 May 2026, 03:43 PM

team india

Team India: आयरलैंड के खिलाफ अगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के बीच बड़ा फैसला किया है. टीम इंडिया (Team India) के नए टी20 कप्तान को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करते हुए बीसीसीआई ने आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय कैप्टन का नाम तय कर लिया है.

पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चयनकर्ताओं की पहली पसंद बताया जा रहा था. लेकिन अब BCCI ने अन्य क्रिकेटर का नाम फाइनल किया है.

यह खिलाड़ी होगा Team India का नया टी20 कप्तान

दरअसल, सूर्यकुमार यादव के बाद भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा? काफी समय से क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच इस विषय पर चर्चा चल रही है. सबसे पहला नाम श्रेयस अय्यर का नाम कप्तानी को लेकर आगे था.

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने टी20 के नए कप्तान के तौर पर एंट्री ली. फिर खबरें सामने आए की संजू सैमसन को 20 ओवर फॉर्मट का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) नए टी20 कप्तान होंगे. वह आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं. साथ ही उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में पहली बार घरेलू क्रिकेट में झारखंड को विजेता बनाया था.

कब है आयरलैंड सीरीज?

Team India

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) आयरलैंड के खिलाफ जून 2026 में 2 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी.

जिसकी शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी. दूसरा T20 मैच 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे होगी जबकि टॉस का आयोजन शाम 7 बजे.

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. आखिरी बार भारतीय टीम ने अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था. वहीं, दोनों टीमों का आमना-सामना 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था. भारत (Team India) ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया था.

SRH Playing XI: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, इन 11 कोहिनूर के साथ मैदान पर उतरेगी Kavya Maran

ईशान किशन का प्रदर्शन

युवा बल्लेबाज विकेटकीपर ईशान किशन ने भारत के लिए कुल 45 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 30.2 की औसत और 148.1 के स्ट्राइक रेट से 1328 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 10 फिफ्टी और 1 शतक जड़ा. साथ ही ईशान की इन पारियों में 134 चौके और 70 छक्के भी शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई मैच जीताऊं पारियां खेलने के बाद वह आईपीएल 2026 में भी वह अपनी शानदार फॉर्म में हैं. ईशान ने SRH के लिए अब तक 11 मैचों में 186.76 के स्ट्राइक रेट से 409 रन कूटे हैं.

Mumbai Indians के इन 3 बड़े खिलाड़ियों को Hardik Pandya ने Instagram पर कर दिया अनफॉलो, घर से बाहर आई अब लड़ाई

Tagged:

team india bcci Ireland Series
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

26 जून को

27 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com