SRH Playing XI: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, इन 11 कोहिनूर के साथ मैदान पर उतरेगी Kavya Maran
Published - 11 May 2026, 02:16 PM | Updated - 11 May 2026, 02:18 PM
Table of Contents
SRH Playing XI: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होने वाला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। हैदराबाद की बल्लेबाजी जहां काफी आक्रामक है तो गुजरात के गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
ऐसे में दर्शकों को एक दिलचस्प मैच देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस किस प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI) के साथ उतर सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसको मौका मिलेगा आइए जानते हैं।
अभिषेक, हेड, ईशान की तिकड़ी से बचना मुश्किल
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच में पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी करती नजर आ सकती है। अभिषेक ने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन 11 पारियों में 210.17 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 475 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक (SRH Playing XI) शामिल है।
वहीं, उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड के बल्ले से इस सीजन 11 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 361 रन ठोक चुके हैं। वहीं, बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर पर ईशान किशन की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 409 रन ठोके हैं। बता दें कि, हैदराबाद का शीर्ष क्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
हेनरिक देंगे मध्यक्रम को मजबूती
दाए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मैच में नंबर चार पर बैटिंग करने के लिए उतर सकते हैं। उन्होंने इस सीजन 11 पारियों में 5 अर्धशतक की मदद से 494 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप के मालिक हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं, जिनके बल्ले से इस सीजन 9 पारियों में 222 रन निकले हैं।
वहीं, सलिल अरोड़ा और स्मरण रविचंद्रन के कंधों पर पारी को शानदार फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी, जिसमें उनका साथ इम्पैक्ट प्लेयर (SRH Playing XI) हर्ष दुबे और कप्तान पैट कमिंस देते नजर आएंगे, जो कि निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
SRH Playing XI: SRH की गेंदबाजी हुई मजबूत
कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की फास्ट बॉलिंग काफी मजबूत नजर आ रही है। इस मैच में पैट कमिंस, इशान मलिंगा, नीतीश कुमार रेड्डी और साकिब हुसैन फास्ट बॉलिंग की कमान संभालते नजर आएंगे तो शिवांग कुमार और हर्ष दुबे के युवा कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर कप्तान पैट कमिंस अभिषेक शर्मा का इस्तेमाल (SRH Playing XI) कर सकते हैं, जिन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाजी की है और टीम को विकेट निकालकर दिए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर- हर्ष दुबे।
GT vs SRH Today Match Prediction, Match 56- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर