GT vs SRH Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? जानें टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी
Published - 11 May 2026, 11:00 AM | Updated - 11 May 2026, 11:02 AM
Table of Contents
GT vs SRH Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स को 77 से पटखनी देने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइंटस का अगला लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान में बने रहने का होगा। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर कमाल की फॉर्म में हैं तो गुजरात के गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में कहर बरपाया हुआ है।
ऐसे में प्रशंसकों को गेंद और बल्ले के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा तो आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए यह मैच (GT vs SRH Live Streaming) आसानी से अपने मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर देख सकते हैं।
मोबाइल-लैपटॉप पर कहां देखें लाइव?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मुकाबला, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा, उसको प्रशंसक अपने मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के ऐप (GT vs SRH Live Streaming) पर देख सकते हैं।
इस मैच की स्ट्रीमिंग मोबाइल पर इसी ऐप पर की जाएगी तो जो क्रिकेट प्रेमी अपने लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं उनको जियो हॉट स्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉइंग करना होगा, ताकि वह मैच का लुफ्त उठा सके। बता दें कि, दोनों जगह लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक फ्री में आप मैच को देख सकते हैं।
टीवी पर कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?
जो लोग अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच धमाकेदार मैच का आनंद उठाना चाहते हैं वह टीवी पर भी मैच (GT vs SRH Live Streaming) को देख सकते हैं।
टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोट्स चैनल पर किया जाएगा। खास बात ये है कि बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने से मैच का मजा दोगुना और परिवार के साथ समय बिताने का एक बेहतरीन मौका भी होगा। ऐसे में यह पूरे परिवार के साथ मैच देखने का एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
GT vs SRH Live Streaming: अलग-अलग भाषाओं में देखें मैच
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला आप न सिर्फ हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में देख सकते हैं, बल्कि आपको अपनी क्षेत्रिय भाषा में भी मैच देखने का विकल्प मिलता है।
हालांकि, टीवी पर केवल कुछ ही क्षेत्रिए भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी तो जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (GT vs SRH Live Streaming) पर हरियाणवी, पंजाबी और भोजपूरी समेत कई आम भाषा में आप मैच का आनंद ले सकते हैं, जिसके मैच देखने का रोमांच दोगुना हो सके।
बता दें कि, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऐसे लोगों के लिए भी कमेंट्री उपलब्ध होगी, जो कि सुन नहीं सकते हैं। इन क्रिकेट प्रेमियों के लिए साइन लैंग्वेज में कमेंट्री (GT vs SRH Live Streaming) मिलेगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर