GT vs SRH Pitch Report: गुजरात बनाम हैदराबाद मैच में कैसा होगा पिच का बर्ताव? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी मदद
Published - 11 May 2026, 09:10 AM | Updated - 11 May 2026, 09:21 AM
Table of Contents
GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्टर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगी. SRH इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें वह 7 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.
वहीं, गुजरात भी 11 मैचों में सात जीत दर्ज करने के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. लेकिन इस पहले जान लेते हैं कि गुजरात बनाम हैदराबाद मैच में कैसा होगा पिच का बर्ताव? बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाद बरपाएंगे कहर.
GT vs SRH Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज किस का होगा जलवा?

12 मई मंगलवार को गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भारतीयसमयनुसार 7 बजे से मैच की शुरूआत होगी. जिसके लिए दोनों ही टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है. लेकिन हार-जीत का आखिरी निर्णय पिच के बर्ताव पर निर्भर करेगा.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है , जो कि तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और गति देती है. लेकिन आईपीएल 2026 के अनुसार बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को काफी मदद मिलती है.
इस पिच पर नई गेंद से अच्छी उछाल मिलती है, और मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी फायदा होता है. पिच की लगातार उछाल (consistent bounce) मिलने से और गति के कारण यह बड़े शॉट्स देखने को मिलते हैं.
IPL 2026 के बीच पसरा मातम, 14 शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच का आंकड़ा
- खेले गए मैच - 49
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच - 24 (48.98%)
- दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच - 25 (51.02%)
- टॉस जीतकर जीते गए मैच - 23 (46.94%)
- टॉस हारकर जीते गए मैच - 26 (53.06%)
- बिना नतीजे वाले मैच - 0 (0.00%
- प्रति विकेट औसत रन - 28.02
- प्रति ओवर औसत रन - 8.98
- पहले बल्लेबाज़ी करते हुए औसत स्कोर - 177.66
GT vs SRH Pitch Report: कौन जीतेगा मैच ?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच - 24. जबकि, दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा - 25 है.
यहां पर आईपीएल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 177.66 रहा है. जो कि ऐवरेज स्कोर होने का संकेत हैं. खास बात यह है कि आम तौर पर टॉस की भूमिका अहम होती है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पीच धीमी हो जाती है. इसलिए गुजरात बनाम हैदराबाद मैच में जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर