ICC की ताजा ODI रैंकिंग में नंबर-1 बनी Team India, देखें पाकिस्तान समेत टॉप-10 टीमों का स्थान
Published - 12 May 2026, 12:12 AM | Updated - 12 May 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Team India: ICC ने एक बार फिर से वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। टीम इंडिया (Team India) ने एक बार फिर वनडे क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी है। ICC की ताजा ODI टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी नंबर एक पोजिशन बचाए रखी है।
वहीं न्यूजीलैंड ने भी शानदार बढ़त बनाई है और अब वह भारत को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम को बड़ा नुकसान हुआ है और वह रैंकिंग में नीचे खिसक गई है।
Team India का दबदबा कायम

ICC की नई ODI रैंकिंग में टीम इंडिया (Team India) 118 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम की रेटिंग में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद टीम नंबर-1 बनी हुई है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ समय में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया था, हालांकि अब कप्तान शुभमन गिल हैं और उसी का फायदा टीम को रैंकिंग में मिल रहा है। न्यूजीलैंड ने इस बार शानदार सुधार किया है और वह 113 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
अब न्यूजीलैंड और भारत के बीच सिर्फ पांच अंकों का अंतर रह गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया लगातार बड़ी टीमों को चुनौती देती रही है और आने वाले समय में वह फिर नंबर-1 बनने की कोशिश करेगी।
पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15-15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, देखें पूरा स्क्वॉड
पाकिस्तान को हुआ नुकसान
ICC की इस नई रैंकिंग में पाकिस्तान टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान अब 98 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन के दम पर चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के अब 102 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। श्रीलंका की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है, जबकि अफगानिस्तान ने भी अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया है।
अफगानिस्तान सातवें स्थान पर कायम है और उसने पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में जबरदस्त सुधार किया है। इंग्लैंड की टीम आठवें स्थान पर है, जो फैंस के लिए थोड़ा चौंकाने वाला जरूर माना जा रहा है। ये वही इंग्लैंड टीम है जो मॉर्गन की कप्तानी में 2019 का विश्व कप पहली बार जीती थी।
टॉप-10 में इन टीमों को मिली जगह
ICC की ताजा ODI रैंकिंग में भारत (Team India) पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
श्रीलंका छठे और अफगानिस्तान सातवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड आठवें, बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज दसवें स्थान पर है। टीम इंडिया (Team India) इस समय ODI क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
भारतीय टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा सितारों का भी बेहतरीन मिश्रण मौजूद है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले ICC टूर्नामेंट्स में भी भारत इसी तरह अपना दबदबा कायम रखेगा।
Tagged:
team india ICC ODI RANKING 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर