PLAYOFFS Qualification Probability: किस टीम के कितने प्रतिशत चांस! आंकड़ों से समझें हर टीम की स्थिति
Published - 12 May 2026, 06:14 PM | Updated - 12 May 2026, 06:15 PM
Table of Contents
PLAYOFFS Qualification Probability: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी बड़ी टीमें प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं तो आठ टीमों के बीच अभी भी शीर्ष चार स्थान में पहुंचने की जंग जारी है।
हालांकि, इसमें दो टीमें ऐसी भी हैं, जिनका अगले राउंड में पहुंचने का प्रतिशत चांस 20 से भी कम है। चलिए आपको आंकड़ों (PLAYOFFS Qualification Probability) से समझाते हैं कि किस टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का कितना चांस हैं।
गुजरात, हैदराबाज, बेंगलुरु के चांस अधिक
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नजर डाले तो पहले स्थान पर गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूद है, जिन्होंने 11 में 7 मैच जीते हैं तो 4 गंवाए हैं। इस दौरान आरसीबी का नेट रन रेट भी सबसे शानदार 1.103 है। यही वजह है कि यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का चांस 80.1 प्रतिशत है।
पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट 0.737 है और यही वजह है कि वह दूसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, ऑरेंज आर्मी का प्लेऑफ में पहुंचने का प्रतिशत (PLAYOFFS Qualification Probability) चांस 80 का है।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के भी फिलहाल 14 अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.228 है। जबकि उनका अगले राउंड में जाने का प्रतिशत 80.2 है, जो कि आरसीबी और हैदराबाद से बेहतर है।
पंजाब, चेन्नई और राजस्थान में कौन आगे?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे और एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। लेकिन अगले चार मैचों में टीम को सिर्फ हार मिली है। इस कारण वह अंक तालिका में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।
टीम के हालिया प्रदर्शन के आधार पर इनका प्लेऑफ में पहुंचने का चांस प्रतिशत सिर्फ 62.5 का है, जो कि शुरुआती 7 मैचों में 90 से ऊपर था। चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है और उन्होंने टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है। ऐसे में उनका प्लेऑफ में पहुंचने का प्रतिशत (PLAYOFFS Qualification Probability) उम्मीद 42.7 प्रतिशत है तो राजस्थान रॉयल्स, जो कि अंक तालिका में छठे नंबर पर है, उनकी आगे जाने की उम्मीद सिर्फ 41.8 प्रतिशत है।
🚨 PLAYOFFS QUALIFICATION PROBABILITY OF THIS IPL 2026 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 12, 2026
GT - 80.2%.
RCB - 80.1%.
SRH - 80.0%.
PBKS - 62.5%.
CSK - 42.7%.
RR - 41.8%.
KKR - 11.6%.
DC - 1.2%. pic.twitter.com/ndB1CBocJc
वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, संन्यास से वापस बुलाकर इस खिलाड़ी को भी दी गई जगह
PLAYOFFS Qualification Probability: कोलकाता और दिल्ली में लाइन में मौजूद
आईपीएल 2026 में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते लिए हैं और वह फिलहाल अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। अगर केकेआर अपने बाकी बचे 4 मैचों को जीत लेती है तो प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है, लेकिन टीम का आगे जाने का संभावना (PLAYOFFS Qualification Probability) सिर्फ 11.6 प्रतिशत है। यानी एक भी हार उनको प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली दौड़ में शामिल है, लेकिन वह सबसे अंतिम में मौजूद है। दिल्ली के दो मैच शेष हैं और वह दोनों जीत जाती है तो अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, जहां से प्लेऑफ में पहुंचा जा सकता है, लेकिन इसके लिए उनको किस्मत का साथ भी चाहिए होगा, क्योंकि अक्षर एंड कंपनी का प्लेऑफ (PLAYOFFS Qualification Probability) में पहुंचने का चांस सिर्फ 1.2 प्रतिशत है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर