RCB Playing XI: कोलकाता के खिलाफ आरसीबी की अंतिम-11 रिवील, साल्ट-डफी की एंट्री! बेथेल-हेजलवुड OUT

Published - 12 May 2026, 12:38 PM | Updated - 12 May 2026, 12:45 PM

RCB Playing XI

RCB Playing XI: आईपीएल 2026 में 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 13 मई बुधवार शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में होगी. इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी खतरनाक प्लेइंग XI उतारने का फैसला किया है.

जिसके तहत कप्तान रजत पाटीदार और मैनेजमेंट टीम में बदलाव कर सकता है. संभावना है कि KKR के खिलाफ जैकब बेथेल और जोश हेजलवुड को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह साल्ट और डफी को खेलने का मौका मिल सकता है.

RCB Playing XI: साल्ट-डफी की एंट्री! बेथेल-हेजलवुड OUT

RCB Playing XI

जैकब बेथेल को RCB इस सीजन काफी मौके दे चुकी, लेकिन इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी को निराश ही किया है और 5 मैचों में 14 की मामूली औसत से सिर्फ 70 रन ही जोड़ पाया है. फिल साल्ट फिट हो चुके हैं, ऐसे में इस युवा खिलाड़ी की जगह उनका RCB के लिए ओपनिंग करना तय नजर आ रहा है.

वहीं, जोश हेजलवुड इस सीजन अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वह हर मैच में काफी महंगे साबित हो रहे, ऐसे में उनकी जगह सीजन के शुरूआत में करिश्माई प्रदर्शन करने वाले जैकब डफी को एक बार फिर मौका मिल सकता है.

RCB Playing XI: कौन करेगा ओपनिंग?

केकेआर के खिलाफ फिल साल्ट और विराट कोहली के कंधों पर ओपनिंग का जिम्मा रहेगा. साल्ट फिट होने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. वहीं, कोहली टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी है. दोनों ही मिलकर RCB को तेज शुरूआत दिला सकते हैं.

तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल और चौथे पर कप्तान रजत पाटीदार मौजूद रहेंगे. पडिक्कल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो अपनी तकनीकी क्षमता और आक्रामक शैली की वजह से पहचाने जाते हैं. वह आईपीएल 2026 में आरसीबी के सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनकर उबरे हैं.

मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा और टिम डेविड मोर्चा संभालेंगे. जितेश की खासियत है निडर होकर तेज गति से रन बनाना. वह RCB को नीचले क्रम में खेलने वाले भरोसेमंद खिलाड़ी है.

टिम डेविड टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक कहे जाते हैं. वह केकेआर के खिलाफ पावर-हिटिंग बैटिंग से गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं. वहीं, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या नीचले क्रम में सातवें नंबर पर होंगे. पिछले मैच में भी उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए धमाकेदार पारी खेली थी.

RCB Playing XI: निचला क्रम और मजबूत गेंदबाजी

गेंदबाजी की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार के ऊपर विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी. शेफर्ड वेस्टइंडीज के एक बहुमुखी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है जो निचले क्रम में रन भी बना सकते हैं.

साथ ही सटीक बॉलिंग से विकेट चटकाने में भी माहिर हैं. भुवनेश्वर कुमार भी इस वक्त अपनी घातक फॉर्म में हैं. वह पर्पल कैप जीतने की रेस में भी टॉप पर है. इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में सुयश शर्मा को चांस मिल सकता है.

कुल मिलाकर RCB की टीम IPL 2026 की सबसे खतरनाक साबित हुई है. ऐसे में केकेआर के खिलाफ रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम जीत हासिल कर सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI

RCB Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रसिक सलाम डार,

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

RCB vs KKR, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी

Tagged:

Kolkata Knight Riders RCB vs KKR RCB Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

13 मई बुधवार 2026

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com