जिस बात का डर था वहीं हुआ! Axar Patel को 440 वोल्ट का झटका, भगवान करें किसी के साथ ना हो ऐसा
Published - 12 May 2026, 03:08 PM | Updated - 12 May 2026, 03:13 PM
Axar Patel: आईपीएल 2026 में 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया. दोनों टीमों का आमना-सामना धर्मशाला स्टेडियम में हुआ. DC vs PBKS के बीच फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जिसमें दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की.
लेकिन PBKS के खिलाफ मिली इस जीत का जश्न DC मना ही रही थी कि कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को बड़ा झटका लगा है. उनपर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगाया है.
Axar Patel पर लगा 12 लाख का जुर्माना

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में जीत मिलने के बाद अभी दिल्ली कैपिटल्स के जीत का जश्न ठंड़ा भी नहीं पड़ा था कि एक बुरी खबर सामने आ गई. दरअसल, स्लो ओवर रेट के चलते अक्षर (Axar Patel) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल की ओर से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया. जिसमें बताया गया कि अक्षर के खिलाफ ये एक्शन IPL के आर्टिकल 2.22 तहत लिया गया है. उन्होंने पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति रखी.
हालांकि, इस सीजन में यह दिल्ली कैपिटल्स की पहली गलती है. अगर दूसरी बार भी कप्तान अक्षर पटेल यह गलती दोहराते है तो जुर्माने की रकम बढ़कर 24 लाख रूपये हो जाएगी.
RCB Playing XI: कोलकाता के खिलाफ आरसीबी की अंतिम-11 रिवील, साल्ट-डफी की एंट्री! बेथेल-हेजलवुड OUT
बता दें कि अक्षर पटेल से पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, गुजरात के शुभमन गिल पर भी स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है.
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ भी इस मामले में पीछे नहीं रहे हैं. दिलचस्प बात यह कि अय्यर पर एक बार नहीं बल्कि 2 बार स्लो ओवर रन रेट को लेकर जुर्माना लगा है.
DC vs PBKS मैच का हाल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर