PAK vs BAN: बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे Shaheen Afridi, फिर कर बैठे शर्मनाक कांड, वायरल VIDEO ने खोली पोल
Published - 12 May 2026, 01:00 PM | Updated - 12 May 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Shaheen Afridi: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच के दौरान का शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जिसमें वह गेंद के साथ संदिग्ध हरकत करते हुए दिखाई दे रहे है. अब उनपर बॉल टेम्परिंग के आरोप लग रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है.
Shaheen Afridi ने बॉल के साथ की छेड़छाड़?
Shaheen ball Tempering o bahi ya Lahore Qalunders nahi 😭pic.twitter.com/XdxFGZh69h
— Sarfraz Gilchrist (@SarfrazCT17) May 11, 2026
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के चौथे दिन 11 मई सोमवार को उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए. इसके बाद से उनपर बॉल टैंपरिंग के आरोप लग रहे हैं.
इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शाहीन अफरीदी गेंद को अपने जूतों के नीचे दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि शाहीन के स्पाइक्स गेंद के आकार को भी बदल सकते हैं. उन्होंने विकेट निकालने के लिए बॉल से छेड़छाड़ की है.
अंपायर ने की गेंद की जांच

बता दें कि यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान हुई. जिसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर शाहीन अफरीदी के पास गेंद जांच के लिए पहुंच गए. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी अंपायर को गेंद में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया.
फिर उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को ओवर पूरा करने की अनुमति दे दी गई. लेकिन इंटरनेट पर इस पूरे वाकये को लेकर बहस छिड़ गई है. क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि Shaheen Afridi ने बॉल से छेड़छाड़ की है.
IPL 2026 के बीच Rahul Dravid बने इस टीम के मालिक, करोड़ों में अकेले खरीदी पूरी फ्रेंचाइजी
मैच का हाल
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे. वहीं, पाकिस्तान टीम शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अब भी पाक टीम बांग्लादेश के पहली के स्कोर से 27 रन पीछे रह गई है. पाकिस्तान की ओर से डेब्यू कर रहे अजान अवैस (103) रनों की शतकीय पारी खेली.
अब्दुल्लाह फजल (60) रनों का अर्धशतक जड़ा. जबकि, सलमान अली आगा ने 58 रन बनाए और मोहम्मद रिजवान ने 59 की अहम इनिंग खेली. इसके बावजूद पाकिस्तान बांग्लादेश से पीछे चल रही है.
अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए चुन ली गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम, ईशान-अक्षर की वापसी, जडेजा-जुरेल ड्रॉप
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर