अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए चुन ली गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम, ईशान-अक्षर की वापसी, जडेजा-जुरेल ड्रॉप

Published - 12 May 2026, 10:56 AM | Updated - 12 May 2026, 01:10 PM

Team India
Team India: वर्तमान समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अपना जौहर दिखा रहा रहे हैं, लेकिन अब जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों को 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. यह 3 वनडे मुकाबले क्रमशः 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे.

इस सीरीज के लिए अभी तक तो टीम इंडिया का अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हैं, लेकिन एक विख्यात वेबसाइट टाइम्स नाऊ ने इस सीरीज की 15 सदस्यीय टीम से जुड़ी जानकारी दी है, उन्होंने सूत्रों के मुताबिक उन 15 खिलाड़ियों के नाम उजागर किये हैं, जिन्हें इन 3 ODI मैचों में मौका मिल सकता है.

Team India: टॉप-आर्डर में रोहित-कोहली दोनों को जगह

Team India

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल ही इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की अगुवाई करेंगे और उनके साथ टॉप आर्डर में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद रहेंगे, साथ ही बैकऑप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया गया है.

यह चारों ही बल्लेबाजों ने साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत के टॉप आर्डर की जिम्मेदारी निभाई थी, तो अभी इसमें 2027 वर्ल्ड का तक कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है.

अय्यर-केएल के मजबूत कंधो पर मध्यक्रम

अब अगर मध्यक्रम की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर, केएल राहुल इसे मजबूती देंगे, उनके साथ-साथ हार्दिक पांड्या-नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी मिडिल आर्डर में भारत (Team India) के लिए अपनी बल्लेबाजी का योगदान देंगे. मध्यक्रम के बैकअप के रूप में तिलक वर्मा भी टीम में चुने गए हैं.

वहीं ईशान किशन को केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है. रविन्द्र जडेजा और ध्रुव जुरेल को ड्रॉप कर दिया गया है, यह दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड ODI सीरीज में मौजूद थे.

अब कमेंट्री नहीं कप्तानी करेंगे Ravichandran Ashwin, IPL के बीच इस टीम ने बनाया नया लीडर

इन खिलाड़ियों पर गेंदबाजी का दारोमदार

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ यह ODI सीरीज नहीं खेलने वाले हैं, चयनकर्ता उन्हें आईपीएल 2026 के बाद कुछ समय के लिए आराम देना चाहते हैं. इनकी अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे.

वहीं, इनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे क्वालिटी पेसर होंगे. स्पिन की कमान कुलदीप यादव के मजबूत कंधो पर ही होगी, साथ ही उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल भी मौजूद रहेंगे.

टाइम्स नाऊ द्वारा चुनी गई भारत की 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

RCB vs KKR, LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा आरसीबी बनाम केकेआर मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs AFG axar patel
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शुभमन गिल

14, 17 और 20 जून
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com