अब कमेंट्री नहीं कप्तानी करेंगे Ravichandran Ashwin, IPL के बीच इस टीम ने बनाया नया लीडर

Published - 12 May 2026, 08:35 AM | Updated - 12 May 2026, 10:10 AM

Ravichandran Ashwin

टीम इंडिया के पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अपनी बयानबाजी के चलते अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। आए दिन वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी राय पेश कर सभी को ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। वहीं, एक बार फिर उन्होंने सुर्खियां बटोर ली है, लेकिन इस बार वह अपने भविष्य को लेकर चर्चाओं का विषय बने हैं। हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को कप्तान की जिम्मेदारी मिली वाली है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....

Ravichandran Ashwin आएंगें नए रोल में नजर

Ravichandran Ashwin

यूरोप में नई टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच अब रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें यूरोपियन टी20 लीग में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने के बाद उन्होंने विदेशी लीग में खेलने में रुचि दिखाई थी। हालांकि, पिछले साल घुटने की चोट के कारण वह बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने से चूक गए थे। लेकिन अब वह इस साल सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए मेजर लीग क्रिकेट खेलेंगें।

RCB vs KKR, LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा आरसीबी बनाम केकेआर मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

इस टीम की संभाल सकते हैं Ravichandran Ashwin कमान

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ एक बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। दरअसल, उन्हें डबलिन गार्डियंस नाम की फ्रेंचाइजी का मालिक घोषित किया है। उनका दावा है कि टूर्नामेंट के प्रति उनके व्यापक दृष्टिकोण ने उन्हें निवेश करने के लिए आकर्षित किया। बीबीसी स्पोर्ट्स के हवाले से आई खबर के अनुसार राहुल द्रविड़ एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर काम करेंगे। राहुल द्रविड़ ने कहा कि,

“ईटीपीएल की जिस बात ने मुझे आकर्षित किया, वह इसके पीछे का व्यापक दृष्टिकोण था, यानी जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास को मजबूत करके और आयरलैंड और यूरोप भर में उभरती प्रतिभाओं के लिए रास्ते बनाकर यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने का अवसर। डबलिन में पहले से ही क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों का एक समुदाय है और विकास की अपार संभावनाएं हैं। अगली पीढ़ी का पोषण करना मेरे लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है, और मेरा मानना है कि ईटीपीएल इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभा सकता है।”

कई स्टार खिलाड़ी आएंगें नजर

आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शुरू की जाने वाली ETPL लीग में कई स्टार खिलाड़ी अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगें। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अलावा मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन और फाफ डु प्लेसिस जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की इसमें शिरकत करने की संभावना है।

ETPL में हिस्सा लेने वाली टीमें

टीमशहरहोम ग्राउंडकप्तानमालिक
एम्स्टर्डम फ्लेम्सएम्स्टर्डम, नीदरलैंड्सवीआरए क्रिकेट ग्राउंडमिचेल मार्शस्टीव वॉ, जेमी ड्वायर, टिम थॉमस
डबलिन गार्डियंसडबलिन, आयरलैंड गणराज्यमलाहाइड क्रिकेट ग्राउंडरविचंद्रन अश्विनराहुल द्रविड़
एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सएडिनबर्ग, स्कॉटलैंडद ग्रेंज क्लबमिचेल सैंटनरनाथन मैकुलम, काइल मिल्स
ग्लासगो कॉस्मिकग्लासगो, स्कॉटलैंडद ग्रेंज क्लबतन्शा बत्रा, क्रिस गेल
आयरिश वुल्व्सबेलफास्ट, उत्तरी आयरलैंडस्टॉर्मॉन्ट क्रिकेट ग्राउंडग्लेन मैक्सवेलरोहन लुंड, ग्लेन मैक्सवेल
रॉटरडैम डॉकर्सरॉटरडैम, नीदरलैंड्सवीआरए क्रिकेट ग्राउंडफाफ डु प्लेसिसजोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन

RCB vs KKR, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

डबलिन गार्डियंस

राहुल द्रविड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com