RCB vs KKR, LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा आरसीबी बनाम केकेआर मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
Published - 12 May 2026, 08:47 AM | Updated - 12 May 2026, 08:48 AM
Table of Contents
RCB vs KKR : आईपीएल 2026 में 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. एक बार फिर से फैंस को रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. क्योंकि, प्लेऑफ की रेस और ज्यादा तगड़ी हो गई है. RCB पॉइंट्स टेबल में 1.103 रन रेट के साथ टॉप पर बनी हुई है. केकेआर 4 जीत के साथ और -0.169 रन रेट के साथ 8वें स्थान पर है.
अब क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक सवाल यह है कि RCB vs KKR मैच कब, कहां, और कौन से चैनल पर देख सकते हैं. चलिए तो मैच से जुड़ी हर जानकारी जानते हैं.
RCB vs KKR: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

आरसीबी बनाम केकेआर (RCB vs KKR) मैच 13 मई बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा. मैच की शुरूआत भारतीयसमयनुसार शाम 7. 30 बजे से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जो कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है.
यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है. जिस कारण अच्छी उछाल और गति मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स को टर्न और ग्रिप मिलती है.
किस चैनल पर देखें लाइव मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच भारतीय दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी मैच का आनंद ले सकते हैं.
जैसे स्टार स्पोर्ट्स इंग्लिश, तमिल, कन्नड, हिंदी, अंग्रेजी, इन सभी चैनलों पर RCB vs KKR मैच लाइव प्रसारित किया जाएगा.
अगर आप टीवी पर अपने परिवार के साथ मुकाबले का मजा लेना चाहते हैं तो केबल या डीटीएच कनेक्शन के अपने पैक में STAR SPORTS चैनल को जरूर जोड़ लें.
मोबाइल और ऑनलाइन ऐप पर देखें लाइव
अगर आप मोबाइल पर आरसीबी बनाम केकेआर (RCB vs KKR) मैच देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है. आप को बस इसके लिए प्ले स्टोर से हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी.
फिर जियो के नंबर से लॉग इन करने के बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर RCB vs KKR मैच पर क्लिक करें. फिर आराम से मुकाबले का आनंद लें. हालांकि, आपको सबस्क्रिप्शन जरूर लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये में भी अवेलेबल है.
Points Table Update: पंजाब किंग्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स पहुंची ऊपर, टेबल में पंजाब खिसकी नीचे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का फुल स्क्वाड 2026
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड 2026
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी
ICC की ताजा ODI रैंकिंग में नंबर-1 बनी Team India, देखें पाकिस्तान समेत टॉप-10 टीमों का स्थान
Tagged:
RCB vs KKR IPL 2026 Live Telecastऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर