सिर्फ Rahul Dravid नहीं ये बॉलीवुड अभिनेता भी बना ETPL लीग टीम का मालिक, करोड़ों में किया फ्रेंचाइजी का सौदा
Published - 12 May 2026, 04:23 PM | Updated - 12 May 2026, 04:25 PM
Table of Contents
Rahul Dravid: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मुख्य कोच रह चुके राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस टीम को खरीदा था। लेकिन अब इसमें एक बॉलीवुड स्टार की एंट्री भी हो चुकी है।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके इस बात की घोषणा की है। 11 मई, सोमवार को ऐलान किया कि द्रविड़ आयरलैंड की राजधानी डबलिन की फ्रेंचाइजी के मालिक होंगे। टीम का नाम डबलिन गार्डियंस रखा गया है।
क्रिकेट में हुई अभिनेता की एंट्री
आईपीएल में ऐसी कई फ्रेंचाइजियां हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता/अभिनेत्री सक्रिय हैं। लेकिन अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री होने जा रही है। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन हैं, जिन्होंने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ मिलकर डबलिन गार्डियंस में निवेश किया है और अब वह इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं। उन्होंने कहा,
‘’आपकी क्रिकेट गुणवत्ता अच्छी है, तो वे इसे देखेंगे। और एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में, आप किस प्रारूप का सबसे अधिक आनंद लेते हैं? टेस्ट, वनडे या टी20? खैर, फिलहाल मैं टी20 का लुत्फ उठा रहा हूं। मुझे लगता है कि वक्त की बहुत कमी हो गई है। तो, टी20 प्रारूप मानसिकता के साथ बहुत प्रासंगिक है। लेकिन जाहिर है, एक क्रिकेट फैन होने के नाते, टेस्ट क्रिकेट से ऊपर कुछ नहीं है। यह खेल का सबसे शुद्ध रूप है।"
View this post on Instagram
क्यों Rahul Dravid ने चुना ये प्रोजेक्ट?
दुनियाभर में क्रिकेट की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई-नई क्रिकेट लीगों का जन्म हो रहा है, जिनमें से एक अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग भी है। हालांकि, इसमें राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने निवेश क्यों किया, इसका खुलासा भी उन्होंने किया है। पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है,
“ETPL के बड़े विजन ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया। यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना, जमीमी स्तर पर विकास करना और युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मौका मिलना, ये बड़ी वजह है। डबलिन में पहले से क्रिकेट का शौकीन वर्ग है और यहां बहुत क्षमता है। युवा पीढ़ी को निखारना हमेशा से मेरा सपना रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यूपीयन टी20 प्रीमियर लीग इसमें अहम भूमिका निभाएगा।”
जिस बात का डर था वहीं हुआ! Axar Patel को 440 वोल्ट का झटका, भगवान करें किसी के साथ ना हो ऐसा
अश्विन करेंगे टीम का नेतृत्व!
आगामी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस की कप्तानी पूर्व भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन करते नजर आएंगे। साथ ही लीग में कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक फिनिशर टिम डेविड का नाम भी शामिल है।
बता दें कि, यह लीग यकीनन बहुत कम समय में विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकती है और इसका मुख्य कारण इस लीग में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ी होंगे। साथ ही यूपोरियन लीग शुरू होने से युरोप की युवा प्रतिभा को विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे वह अनुभव प्राप्त कर सकते हैं और बड़े लेवल तक अपनी राष्ट टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
RCB vs KKR Today Match Prediction, Match 57- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर