जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, अय्यर.....

Published - 21 Aug 2026, 03:00 PM | Updated - 21 Aug 2026, 04:41 PM

Zimbabwe ODI Series

India's likely squad for Zimbabwe ODI Series: अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी को होगा, जबकि आखिरी मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा।

यह सीरीज (Zimbabwe ODI Series) इसलिए भी खास होने वाली है, क्योंकि करीब 25 साल बाद जिम्बाब्वे भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच भारत में आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2002 में हुई थी। उसके बाद जिम्बाब्वे को भारत में सिर्फ वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान ही खेलने को मिला है। इस लेख में हम आपको जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड की जानकारी आपको देने जा रहे हैं।

Zimbabwe ODI Series के लिए ऐसा हो सकता है Team India का स्क्वाड

Zimbabwe ODI Series 1

2027 में वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जा सकता है। इसी वजह से भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज (Zimbabwe ODI Series) को भी शायद हल्के न ले और अपने ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल करे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसे प्रमुख सीनियर खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल ही संभालते नजर आ सकते हैं। वहीं, उपकप्तानी श्रेयस अय्यर के पास ही रहने की उम्मीद है। दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को मौका मिल सकता है। वहीं, युवा खिलाड़ियों की बात करें तो गुरनूर बरार और हर्ष दुबे भी चुने जा सकते हैं।

जिम्बाब्वे वनडे सीरीज (Zimbabwe ODI Series) के लिए गेंदबाजी विभाग में बुमराह के साथ सिराज और अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है। वहीं, मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव के साथ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल व वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है।

जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के लिए भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह

रोहित शर्मा के लिए हो सकती है फेयरवेल सीरीज

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए जिम्बाब्वे वनडे सीरीज (Zimbabwe ODI Series) आखिरी साबित हो सकती है। काफी समय से रोहित के रिटायरमेंट की बात हो रही है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2027 के यशस्वी जायसवाल को मौका दिए जाने की संभावना नजर आ रही है।

इसी वजह से अगर रोहित संन्यास का फैसला करते हैं तो फिर उनके लिए यह सीरीज अपने करियर का अंत करने के लिहाज से एकदम सही रहेगी, क्योंकि इसका तीसरा और अंतिम मैच उनके होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय
पहला वनडे 3 जनवरी 2027 ईडन गार्डन्स, कोलकाता दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे 6 जनवरी 2027 राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे 9 जनवरी 2027 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई दोपहर 2:00 बजे

यह भी पढ़ें: कोलंबो में टॉस हारने के बावजूद टीम इंडिया हो जाएगी खुश, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma jasprit bumrah zimbabwe cricket team IND vs ZIM ODI Series 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com