कोलंबो में टॉस हारने के बावजूद टीम इंडिया हो जाएगी खुश, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Published - 21 Aug 2026, 02:21 PM | Updated - 21 Aug 2026, 03:00 PM

Team India 7

IND vs SL Colombo Test: श्रीलंका में 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया (Team India) ने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भी भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। भारत की नजर 2-0 से क्लीन स्वीप पर होगी।

पहले टेस्ट में भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और फिर पूरे मैच में श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। इसी वजह से अब दूसरे मैच का टॉस भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरेगा, यह किसी भी कप्तान के नियंत्रण वाली चीज नहीं है। ऐसे में अगर गिल ने टॉस गंवा भी तो भी यह चिंता वाली बात नहीं है, क्योंकि एसएससी ग्राउंड के आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर टॉस हारने वाली टीम का पलड़ा भारी

दरअसल, कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर अभी तक जितने भी टेस्ट मैच खेले गए हैं, उनके आंकड़ों को देखें तो टॉस हारने वाली टीमों ने ज्यादा मैचों में जीत हासिल की है, जबकि टॉस जीतने वाली टीमों को तुलनात्मक रूप से काम सफलता मिली है। इसी वजह से भारतीय टीम (Team India) दूसरे टेस्ट में टॉस हारती है तो चिंता नहीं करनी चाहिए।

एसएससी ग्राउंड पर 46 टेस्ट मैचों का आयोजन हुआ है। इस दौरान 17 बार टॉस हारने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि टॉस जीतने वाली टीम को 15 बार जीत हाथ लगी है। बाकी मैच ड्रॉ रहे। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि सिंहली क्लब ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैचों में टॉस गंवाने वाली टीम फायदे में रहती है।

पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का नहीं है कुछ खास फायदा

Team India 8

एसएससी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने या गेंदबाजी करने का कोई खास फायदा नजर नहीं आता है। इसकी गवाही खुद आंकड़े दे रहे हैं। इस मैदान पर 16 टेस्ट पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 ही मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।

इन आंकड़ों से साफ है कि यहां टॉस से ज्यादा टीम का प्रदर्शन मायने रखता है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका में से जो बेहतर क्रिकेट खेलेगा, उसी की जीत की संभावना ज्यादा रहेगी।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में Team India का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड

कोलंबो के इस मैदान पर 1985 से लेकर 2017 तक टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 3 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की, जबकि 2 में श्रीलंकाई टीम ने बाजी मारी। वहीं, 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। एसएसी ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अपना अंतिम मैच 2017 में खेला था, जिसमें पारी और 53 रन से जीत हासिल की थी। भारत को 2008 के बाद से यहां टेस्ट में हार नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: 600+ रन, 400+ विकेट... घरेलू क्रिकेट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मचाया धमाल, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू

Tagged:

shubman gill team india Colombo IND vs SL Colombo Test SinhaleseSportsClub
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com