600+ रन, 400+ विकेट... घरेलू क्रिकेट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मचाया धमाल, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू
Table of Contents
भारत के घरेलू क्रिकेट से एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ियों ने टीम इंडिया (Team India) के लिए खेला है। इनमें से कुछ ने अपना नाम महान खिलाड़ियों की लिस्ट में दर्ज कराया, जबकि कुछ का करियर जल्द ही समाप्त हो गया। वहीं, कई स्टार खिलाड़ी अपने डोमेस्टिक परफॉर्मेंस को इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा नहीं पाए।
हालांकि, इन सभी के साथ अच्छी बात यह रही कि इन्हें टीम इंडिया (Team India) में खेलने का मौका मिला या फिर स्क्वाड का हिस्सा रहे। लेकिन हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कभी भारतीय टीम के लिए खेलना तो छोड़िए, स्क्वाड में भी नहीं चुना गया। इस खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट में बहुत ही दमदार रिकॉर्ड है लेकिन चयनकर्ताओं ने कभी सीनियर टीम में जगह देने लायक नहीं समझा।
6000+ रन और 400+ विकेट...रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना का दमदार रिकॉर्ड

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के रूप में जलज सक्सेना का बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। उनके जैसे खिलाड़ी को किसी अन्य देश की इंटरनेशनल टीम में जरूर मौका मिलता लेकिन टीम इंडिया (Team India) में एक भी बार चयन नहीं हुआ है। इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा किया। इसी वजह से वे इस टूर्नामेंट में 6000 से ज्यादा रन और 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।
फर्स्ट क्लास में कमाल के आंकड़े
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जलज सक्सेना ने 157 मैचों में 33.75 की औसत से 7224 रन बनाए हैं। इस दौरान 14 शतक और 35 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, गेंदबाजी में 25.45 की औसत से 512 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 36 बार पारी में 5 विकेट हॉल और 11 बार मैच में 10 विकेट हॉल लिए हैं।
मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) के लिए टेस्ट फॉर्मेट में इसी तरह के खिलाड़ियों का चयन हो रहा है, जो ऑलराउंड क्षमता वाले हैं। इसके बावजूद जलज को नजरअंदाज किया जा रहा है।
Team India में क्यों नहीं मिला है मौका
जलज सक्सेना को भारतीय घरेलू क्रिकेट का दिग्गज माना जाता है लेकिन इस खिलाड़ी को बेहतरीन आंकड़ों के बावजूद टीम इंडिया (Team India) में मौका नहीं दिया गया है। इसकी बड़ी वजह हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन जैसे ऑफ स्पिनर्स को माना जा सकता है। इन दोनों ने अलग-अलग अवधि में लंबे समय तक भारतीय टीम में किसी अन्य ऑफ स्पिनर को टिकने नहीं दिया। वहीं, बल्ले के साथ भी समय-समय पर कमाल दिखाया।
यही कारण है कि जलज सक्सेना शानदार प्रदर्शन के बावजूद इग्नोर होते रहे हैं। हरभजन और अश्विन दोनों ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन अब जलज को मौका मिलने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि उनकी उम्र 39 वर्षे से ज्यादा है। जबकि इस समय हेड कोच गौतम गंभीर युवाओं को तवज्जो दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: WTC फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 4 टीमें, अब सिर्फ इन 5 टीमों के बीच बची जंग