बेंच पर पूरा IPL 2025 बैठने को मजबूर ये 10.75 करोड़ी खूंखार खिलाड़ी, नाम से ही कांपते हैं विरोधी, फिर भी दिल्ली कैपिटल्स कर रही नाइंसाफी

Published - 23 Apr 2025, 01:20 PM

T natrajan not get chanvce in ipl 2025 (1)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। जहां पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 मैच में से 6 में जीत मिली है। दिल्ली टीम के परफॉर्मेस की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन 10.75 करोड़ के खिलाड़ी को अभी तक टीम में एक बार भी मौका नहीं मिला है। कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। जबकि पिछले सीजन गेंदबाज ने 19 विकेट अपने नाम किए थे। कौन है वो खिलाड़ी? जानिए...

इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा मौका

T natrajan not get chanvce in ipl 2025 (2)

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने आधे से ज्यादा मैच खेल लिए हैं। टीम अपनी 6 जीत की वजह से लगातार टॉप टीमों में शामिल है। लेकिन अभी तक भारतीय गेंदबाज टी नटराजन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। उन्हें मेगा ऑक्शन में फ्रैंचाइजी ने 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत के साथ खरीदा था। लेकिन उन्हें अभी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को अब अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 27 अप्रैल को खेलना है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस मैच में गेंदबाज को मौका मिल सकता है।

पिछले सीजन लिए थे 19 विकेट

भारतीय गेंदबाज टी-नटराजन को उनकी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। वो दबाव वाले मैचों में सटीक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने सीजन में 19 विकेट अपने नाम किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और मोहित शर् की तिकड़ी मौजूद है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि नटराजन पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है। पिछले सीजन में नटराजन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैच खेले थे और 19 विकेट लिए थे। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/19 का था, जबकि उनकी इकॉनमी 9.05 की थी।

कैसा रहा है खिलाड़ी का आईपीएल में प्रदर्शन

गेंदबाज टी नटराजन के अभी तक के आईपीएल प्रदर्शन के बारे में बात करें, तो उन्होंने 61 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 67 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.38 और इकॉनमी 8.83 का था। टी नटराजन की क्षमता टीम के लिए काफी बड़ा पॉजिटिव हो सकती है। कहा जा रहा है कि कप्तान अक्षर ने उन्हें नॉकआउट के लिए बचा कर रखा है। हालांकि, ये भी एक पक्ष है कि उन्हें अगले मैचों में मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 के बीच सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, इन 15 खिलाड़ियों का लगा कैंप

Tagged:

Delhi Capitals IPL 2025 T. Natarajan
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com