जानें क्यों विजय हजारे ट्रॉफी का चौथा राउंड नहीं खेल रहे कोहली-रोहित? जानें अब कब आएंगे मैदान पर नजर
Published - 31 Dec 2025, 05:44 PM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा शुरुआती दो मैचों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। कोहली और रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी का ना ही तीसरे राउंड का मैच खेला था और ना ही वह चौथे राउंड में मैच खेल रहे हैं।
हालांकि, शुरुआती दो मैचों में रोहित-विराट (Virat Kohli) का जलवा देखने को मिला था, क्योंकि पहले राउंड के मैच में दोनों दिग्गजों ने शानदार शतक ठोका था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ये दोनों चौथे राउंड में नहीं खेल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं।
क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा?
कप्तानी पद से हटाने के बाद रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक और अर्धशतक ठोका था तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। लेकिन रोहित के बल्ले का दम विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी देखने को मिला।
यहां पर रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी, लेकिन वह दूसरे मैच में उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। हालांकि, उम्मीद थी कि रोहित विजय हजारे में और भी मैच खेलेंगे, लेकिन रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पहले ही बता दिया था कि वह केवल दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और वह अपने दोनों मैच खेल चुके हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Virat Kohli
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला भी लिस्ट ए क्रिकेट में जमकर हल्ला कर रहा है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी वनडे मैच में पकड़ा फॉर्म विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच तक जारी रखा। कोहली ने सिडनी वनडे में नाबाद 74 मैच की पारी खेली थी।
इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135, दूसरे मैच में 102 और तीसरे वनडे में कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से नाबाद 65 रन की पारी निकली थी। जबकि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मैच में उन्होंने आंध्र के खिलाफ 131 रन और गुजरात के खिलाफ 77 रन की शानदार पारी खेली थी। कोहली के आंकड़े देखे तो वह पिछली छह पारियों में छह बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बना चुके हैं।
शमी-ईशान की वापसी, पंत-अर्शदीप ड्रॉप, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने
क्यों नहीं खेल रहे हैं विराट कोहली?
विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, लेकिन तीसरे और चौथे राउंड के मैच में वह उपलब्ध नहीं थे। बता दें कि, कोहली अपने परिवार के पास वापस मुंबई लौट चुके हैं और कुछ समय वह अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
माना जा रहा है कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का अंतिम मैच खेल सकते हैं, ताकि वह बड़ी सीरीज से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता कर सके।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर