KKR vs RR Today Match Prediction, Match 28- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 18 Apr 2026, 03:52 PM | Updated - 18 Apr 2026, 03:54 PM
Table of Contents
KKR vs RR Today Match Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 टूर्नामेंट का 28वा मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 5 विकेट की हार के साथ कोलकाता टूर्नामेंट में लगातार 5 मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। कोलकाता को अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।
दूसरी तरफ टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर मजबूत शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स को भी पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स चौथी जीत के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KKR vs RR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (KKR vs RR Match Details):
| मैच | कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स |
| स्टेडियम | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| मैच की तारीख | 19 अप्रैल 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KKR vs RR Head-to-Head):
मैच: 10
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 6
राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 6 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स आगे रही है।
हालिया फॉर्म (KKR vs RR Recent Form):
कोलकाता नाइट राइडर्स: L, L, L, L, L
राजस्थान रॉयल्स: L, W, W, W, W
राजस्थान रॉयल्स 5 में से 4 मैच जीतकर फॉर्म में है।
पिच रिपोर्ट (KKR vs RR Pitch Report- ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
ईडन गार्डन्स, कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 105 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 42% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 56% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 167 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 153 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (64%) |
KKR vs RR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 185–195
मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना
KKR vs RR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 200–210
मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (KKR vs RR Playing XI Today):
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:
टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
टॉप बल्लेबाज (KKR vs RR Top Scorer Prediction)
यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक 5 पारियों में 184 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
अंगकृष रघुवंशी कोलकाता के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 6 पारियों में 190 रन बनाए हैं। इस मैच में टॉप रन स्कोरर रह सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (KKR vs RR Top Bowler Prediction)
रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख स्पिनर हैं। इन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
जोफ्रा आर्चर ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इन्होंने 8.47 की इकोनॉमी रेट से 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले और डेथ ओवर्स में विकेट ले सकते हैं।
KKR vs RR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
राजस्थान रॉयल्स काफी मजबूत और संतुलित टीम है। टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर है। गेंदबाजी यूनिट में भी अनुभव है। इसलिए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%
राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 60%
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड:
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, मथीशा पथिराना, कैमरून ग्रीन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे
राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, बृजेश शर्मा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Kolkata Knight Riders rajasthan royals KKR vs RR KKR vs RR Today Match Prediction KKR vs RR Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।