WTC फाइनल में आर अश्विन और जडेजा दोनों खेलेंगे, सुनील गावस्कर ने पेश किया तर्क

Published - 16 Jun 2021, 10:50 AM

Sunil Gavaskar

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) साउथेम्पटन के रोज बॉल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के सामने एक बड़ा सवाल ये है कि वह यदि एक स्पिनर के साथ उतरती है, तो रविचंद्रन अश्विन व रविंद्र जडेजा में से किसके साथ मैदान पर उतरेगी? मगर अब भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि साउथेम्पटन में इस वक्त गर्मी है, इसलिए अश्विन व जडेजा दोनों ही प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं।

अश्विन-जडेजा दोनों ही सकते हैं खेल

WTC

इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले जाने वाले WTC फाइल में रविचंद्रन अश्विन व रविंद्र जडेजा में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? इस बीच साउथेम्पटन में कमेंट्री के लिए मौजूद सुनील गावस्कर ने दोनों ही खिलाड़ियों को खिलाने की बात कही है। गावस्कर ने कहा,

‘‘साउथैम्पटन में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पिच सूखी होगी और स्पिनरों की मदद करेगी लिहाजा अश्विन और जडेजा दोनों खेल सकते हैं।अश्विन और जडेजा बल्लेबाजी को भी गहराई देते हैं और गेंदबाजी में संतुलन लाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बाद में होने वाली सीरीज में बहुत कुछ मौसम और पिच पर निर्भर करेगा।’’

टीम इंडिया है मजबूत

माना जा रहा है कि इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट मैच खेलने के चलते कहीं ना कहीं न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा भारी होगा। लेकिन गावस्कर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि भले ही भारत को प्रैक्टिस मैच ना मिला हो, लेकिन फिर भी वह मजबूत है। उन्होंने कहा,

‘‘आजकल दौरों पर एक या दो अभ्यास मैच होते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में अभ्यास मैच खेले। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और अधिकांश खिलाड़ी कई बार इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। उन्हें हालात की जानकारी है।’’

अश्विन की तुलना प्रसन्ना व भज्जी से की

wtc

रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड दौरे पर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। गावस्कर ने उनकी तुलना ईरापल्ली प्रसन्ना व हरभजन सिंह के साथ की। उन्होंने कहा,

‘‘ये सभी शानदार गेंदबाज है। प्रसन्ना को चतुर लोमड़ी कहा जाता था क्योंकि वह बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने के लिए उकसाने में माहिर थे। हरभजन सिंह भी चतुराई से विविधता लाते थे और उनके पास दूसरा भी था। अश्विन के पास यह सब है और उसने इसमें फ्लिकर या कैरम बॉल भी जोड़ ली है जो वाकई शानदार है।’’

Tagged:

टीम इंडिया रविंद्र जडेजा रविचंद्रन अश्विन सुनील गावस्कर
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com