विराट कोहली इंग्लैंड ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं? राज से उठा पर्दा, उनकी फिटनेस रिपोर्ट आई सामने

Published - 19 Jun 2026, 03:06 PM | Updated - 19 Jun 2026, 03:49 PM

Virat Kohli 4

Virat Kohli Fitness Update: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद से एक्शन में नहीं नजर आए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली को खेलना था लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई। इसके बाद, उनके तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर आई, जिसकी पुष्टि बाद में BCCI की तरफ से भी हुई।

फिलहाल विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन में हैं और हाल ही में उनकी अपने बेटे अकाय के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी, जो काफी वायरल हुई। भारत की अगली वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ है। इस सीरीज के लिए कोहली फिट हो पाएंगे या नहीं, उनके फैंस के मन में यह एक बड़ा सवाल है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे इंग्लैंड के खिलाफ भी खेल चूक सकते हैं लेकिन अब एक नई मीडिया रिपोर्ट में उनको लेकर गुड न्यूज आई है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले Virat Kohli की रिकवरी को लेकर आया अपडेट

Virat Kohli 5

विराट कोहली (Virat Kohli) को सामने आई मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने को लेकर उनकी काफी अच्छी रिकवरी हो रही है और वह इंग्लैंड सीरीज में वापसी के लिहाज से काफी तेजी से प्रगति कर रहे हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार विराट जल्द ही BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे, ताकि उन्हें फिट घोषित किया जाए।

विराट कोहली के इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलने की संभावना बढ़ी

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज में अभी तीन सप्ताह से भी ज्यादा का समय है। विराट कोहली (Virat Kohli) की रिकवरी काफी अच्छी है और सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो फिर उनकी वापसी हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्र ने बताया,

"कोहली ने अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है और उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है। उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी फिटनेस की जांच और मंजूरी के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। अगर उनकी रिकवरी योजना के अनुसार होती है, तो उम्मीद है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।"

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इसके बाद, मार्च से मई तक आईपीएल में व्यस्त रहे। इस बार उनका बल्ला काफी चला और उन्होंने 600 से ज्यादा रन स्कोर किए। इस दौरान एक शतक भी उनके बल्ले से आया। फैंस को उम्मीद होगी कि जब कोहली टीम इंडिया के लिए वापसी करें तो अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखें।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान

BCCI ने अभी तक सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए ही स्क्वाड चुना है, जबकि वनडे के लिए घोषणा होनी बाकी है। गुरुवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगले तीन या चार दिनों में स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। इंग्लैंड दौरे पर भारत को अपने वनडे मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेलने हैं।

यह भी पढ़ें: तीसरे ODI के लिए किया गया भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान, अर्शदीप सिंह को नहीं मिली जगह

Tagged:

Virat Kohli team india England Cricket Team IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com