तीसरे ODI के लिए किया गया भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान, अर्शदीप सिंह को नहीं मिली जगह
Table of Contents
India's Playing XI: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार, 20 जून को खेलना है। इस मैच का सीरीज के विजेता पर कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना रखी है। इसके बावजूद भारत चाहेगा कि वो 3-0 से अफगानिस्तान का सफाया करे।
तीसरे वनडे के लिए भारत (India) ने अपने स्क्वाड में हर्षित राणा को भी शामिल कर लिया है और वह टीम से भी जुड़ गए हैं। हर्षित लगभग चार महीने से कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उनकी वापसी राहत भरी है। अंतिम मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या हो सकती है, इसको लेकर भी काफी बात हो रही है। इस बीच आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद की ग्यारह चुनी है, लेकिन उन्होंने अर्शदीप सिंह को जगह नहीं दी है।
तीसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी India की प्लेइंग XI

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा रिटायरमेंट के बाद, अपने यूट्यूब चैनल और कमेंटरी के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। उनके प्रेडिक्शन काफी सटीक होते हैं। वहीं, उनकी क्रिकेट की समझ को लेकर भी काफी तारीफ होती है।
इस दिग्गज ने अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI का चयन किया है। चोपड़ा ने ज्यादा बदलाव तो नहीं किए लेकिन उन्होंने अर्शदीप सिंह को बाहर रखते हुए नितीश कुमार रेड्डी को जगह दी है।
चोपड़ा की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी शामिल
आकाश चोपड़ा ने भारत (India) की प्लेइंग XI में ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा को चुना है। वहीं, नंबर-3 पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को रखा है, जिन्होंने पिछले मैच में भी इसी क्रम पर खेला था और शतक जड़ा था।
इसके बाद, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को क्रमशः 4, 5 और 6 पर जगह दी है। वहीं, दो ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को 7 व 8 पर रखा है। गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव हैं।
अर्शदीप को खास वजह से भारत की प्लेइंग XI से किया ड्रॉप
आकाश चोपड़ा ने तर्क दिया कि नितीश कुमार रेड्डी के वापस आने पर भारत (India) की प्लेइंग XI से अर्शदीप सिंह को बाहर करना चाहिए। उनका मानना है कि नितीश के रहने पर आपको अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। उनसे ही 10 ओवर का क्वोटा पूरा कराओ।
अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,
"आपको एक अतिरिक्त बॉलर की जरूरत क्यों है? बस इन पांच गेंदबाजों से ही गेंदबाजी करवाइए। हमें नितीश कुमार रेड्डी से पूरे 10 ओवर चाहिए। हमें पता है कि हमारे टॉप छह बल्लेबाजों में से कोई बॉलिंग नहीं करता। हो सकता है यशस्वी थोड़ी-बहुत बॉलिंग कर लें लेकिन हम यही करना चाहते हैं। हम अतिरिक्त बॉलर के साथ नहीं जाना चाहते। हमें पांच पूरे बॉलर्स की जरूरत नहीं है। हम साढ़े चार गेंदबाज के साथ भी खेलने को तैयार हैं।"
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव