जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान टी20 सीरीज खेलेंगे या नहीं? सामने आ गई फाइनल रिपोर्ट

Published - 31 Aug 2026, 04:28 PM | Updated - 31 Aug 2026, 05:07 PM

Jasprit Bumrah Afghanistan T20 Series

Big update on Jasprit Bumrah: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इस सीरीज का आयोजन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होगा लेकिन होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली है। इस सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, क्योंकि कई प्रमुख चोटिल चल रहे हैं।

इंजर्ड चल रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल हैं। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में फील्डिंग करते हुए बाएं घुटने (left knee) में चोट लगी थी, जिसके बाद वहां सूजन आ गई और वे तीसरे वनडे में नहीं खेले थे। फिर श्रीलंका दौरे से भी बुमराह बाहर हो गए। अब वे अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Jasprit Bumrah की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah Afghanistan T20 Series 1

BCCI अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है, जिन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना गया है। इस स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम भी शामिल है।

हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह के खेलने की संभावना कम ही है। वह इस समय BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब और ट्रेनिंग कर रहे हैं।

बुमराह का अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलना मुश्किल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल मानी जा रही है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बुमराह को टी20 फॉर्मेट से दूर रखने की योजना थी लेकिन घुटने की चोट के कारण मैनेजमेंट चाहता है कि वे अपनी वापसी सबसे छोटे फॉर्मेट के माध्यम से करें। इसी वजह से सब ठीक रहा तो एशियन गेम्स 2026 में दाएं हाथ का यह पेसर खेलते नजर आ सकता है।

एशियन गेम्स 2026 में बुमराह कर सकते हैं वापसी

सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया,

"बुमराह अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए प्लान यह था कि वह वनडे और टेस्ट पर ध्यान दें, लेकिन घुटने की चोट के बाद मैनेजमेंट चाहता है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट से वापसी करें। उन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शायद बहुत जल्द हो, लेकिन एशियन गेम्स में उनके खेलने की काफी संभावना है, बशर्ते अंतिम समय में कोई दिक्कत न आए।"

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद क्या होगा गौतम गंभीर का कोचिंग फ्यूचर? अभी तुरंत जान लें सबकुछ

Tagged:

team india afghanistan cricket team jasprit bumrah IND vs AFG T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com