क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की टेंशन बनी हिटमैन के नहीं सेलेक्ट होने की वजह?
Published - 27 Oct 2020, 11:48 AM
Table of Contents
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आगामी टेस्ट, वनडे, टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में भारतीय चयनकर्ताओ ने एक चौकाने वाला फैसला लिया जिसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में मौका नहीं मिला। बीसीसीआई ने बताया की फिटनेस की वजह से रोहित को टीम मे मौका नहीं मिला। लेकिन मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक रोहित शर्मा फिट है और फिलहाल रोहित नेट्स प्रेक्टिस कर रहें है।
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया विडिओ
4️⃣5️⃣ seconds of RO 4️⃣5️⃣ in full flow!?#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/65ajVQcEKc
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 26, 2020
टीम इंडिया का चयन होने के 2 घंटे बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के पिक्चर और वीडियो शेयर किए। जिसमें रोहित शर्मा नेट्स प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। अगर रोहित शर्मा फिट नहीं होते तो शायद टीम के फिजिओ उन्हे नेट्स में प्रैक्टिस करने का सुझाव नहीं देते। रोहित शर्मा की फिट होने की खबर मिलने के बाद अब इस खबर ने कंट्रोवर्सी का रूप ले लिया।
इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कमेंट्री के दौरान रोहित शर्मा को मौका नहीं मिलने पर सवाल खड़े किए। सुनील गावस्कर कहा कि बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट के प्रशंसकों को बताना चाहिए कि जब रोहित शर्मा फिट हैं और मुंबई इंडियंस के लिए नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं तो रोहित को टीम में मौका क्यों नहीं मिला।
मयंक और नवदीप अंदर तो रोहित बाहर क्यों
एक बार को अगर मान लिया जाए की रोहित शर्मा चोटिल है, तो एक खिलाड़ी को इस चोट से उबरने में ज्यादा से ज्यादा 4-5 सप्ताह का समय लगता है और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा 3 महीने से ज्यादा चलने वाला है। अगर रोहित टी-20 सीरीज तक फिट नहीं हो पाते है तो उन्हे टेस्ट सीरीज के लिए चुनना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अगर ऐसा होता की टीम इंडिया आईपीएल के चोटिल सभी खिलाड़ियों पर नजर रखती तो पंजाब के मयंक अग्रवाल और आरसीबी के नवदीप सैनी को टीम में मौका कैसे मिल गया। जबकि दोनों खिलाड़ी चोटिल चल रहे है। इससे समझ में आता है की रोहित के टीम में मौका नहीं मिलने की वजह उनकी फिटनेस नहीं बल्कि कुछ और ही है। जिसपर बीसीसीआई कुछ बोलना नहीं चाहता।
क्या विराट-रोहित के बीच का मतभेद बना कारण
रोहित के मौका नहीं मिलने के कंट्रोवर्सी में कुछ लोगों को यह भी लगता है की विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच का मतभेद रोहित के टीम से बाहर होने की वजह बना। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है, जिसमें दोनों क्रिकेटर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फालो नहीं करते। उसके बाद इस कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर यह सभी बाते चर्चा में है की विराट कोहली की कप्तानी को रोहित शर्मा से खतरा है।
अब एक बड़ा सवाल यह भी है की रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम के उपकप्तान है, क्या रोहित शर्मा टीम में जब वापसी करेंगे तो उन्हे टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा या फिर केएल राहुल ही टीम के इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।