इधर चल रही इंग्लैंड सीरीज, उधर श्रीलंका में उतरी नई टीम इंडिया, द्रविड़ के बेटे समेत 11 खिलाड़ियों का डेब्यू
Table of Contents
11 Indian Players Debut In Sri Lanka: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। वहां पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद, 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी इंग्लिश टीम का सामना करेगी। इस बीच मेंस इंडिया ए की टीम भी श्रीलंका टूर पर है, जहां दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट हो रही है।
इंडिया ए (India A) के साथ-साथ भारत की पुरुष अंडर-19 टीम भी श्रीलंका में मौजूद है। इंडिया की जूनियर टीम को तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलने हैं। इन मुकाबलों के लिए BCCI ने 11 जून को वनडे और मल्टी-डे स्क्वाड घोषित किए थे। अब दौरे की शुरुआत हो गई है और पहले ही मैच में 11 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है। इनमें राहुल द्रविड़का छोटा बेटा अन्वय भी शामिल है।
श्रीलंका में India अंडर-19 टीम के लिए 11 खिलाड़ियों का एकसाथ डेब्यू

दरअसल, आज यानी 4 जुलाई से हम्बनटोटा में भारत (India) और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया। पहले ही मुकाबले में भारत की टीम में 11 खिलाड़ियों को पहली बार अंडर-19 स्तर पर आधिकारिक रूप से खेलने का मौका मिला। इस तरह उन सभी का डेब्यू हुआ। कप्तानी की जिम्मेदारी यशवर्धन सिंह चौहान के पास है, जबकि उपकप्तानी लक्ष्य रायचंदानी कर रहे हैं।
अन्वय द्रविड़ भी डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं। अन्वय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ इंडिया B अंडर-19 टीम के लिए एक वनडे ट्राई-सीरीज मैच खेला था। उस मैच में वे पहली ही गेंद पर आउट (डक) हो गए थे और विकेट के पीछे दो कैच भी लपके थे।
India U19 के लिए डेब्यू पर अन्वय का नहीं चला जादू
भारत की अंडर-19 टीम के लिए अन्वय द्रविड़ का डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। वह बल्लेबाजी में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में 73.68 की स्ट्राइक रेट के साथ एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। उनका विकेट कविजा गैमेज ने लिया।
श्रीलंका U19 के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंडिया U19 की तरफ से इन प्लेयर्स का डेब्यू
अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान (कप्तान), मोहित उलवा, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशवीर गौड़, रोहित यादव, शाविन विनोद, काव्या पटेल
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, बाबर आजम फिर से बनेंगे टीम के कप्तान
Tagged:
india u19 Anvay Dravid India U19 Tour of Sri Lanka Yashbardhan Singh Chauhan