पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, बाबर आजम फिर से बनेंगे टीम के कप्तान
Table of Contents
Babar Azam Pakistan Captain: पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा ही हलचल होती रहती है। कभी पीसीबी में उठापटक तो कभी नेशनल टीम में फेरबदल होता है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब हुआ है। तीनों ही फॉर्मेट में न तो कोई बड़ी सीरीज जीत मिली और न ही कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता।
टेस्ट फॉर्मेट में पाकिस्तान की हालत ज्यादा खराब रही है। पिछली छह टेस्ट सीरीज में उसने सिर्फ एक ही जीती है। इस दौरान दो बार बंगलदेश के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। ऐसे में शान मसूद की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।
Pakistan के टेस्ट में खराब प्रदर्शन के लिए शान मसूद को हटाए जाने की तैयारी

बाबर आजम ने साल 2023 में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद, शान मसूद को टेस्ट में कमान सौंपी गई। हालांकि, पिछले तीन सालों में मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान (Pakistan) को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। पाकिस्तान ने मसूद की लीडरशिप में 16 मुकाबले खेले हैं, लेकिन सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज की हैं। इस दौरान 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
बल्लेबाजी में भी शान मसूद का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बतौर कप्तान 32 पारियों में 34.06 की औसत से 1056 ही रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक जड़े।
बाबर आजम को शान मसूद की जगह बनाया जा सकता है टेस्ट कप्तान
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) को मई में ही 0-2 से क्लीन स्वीप होना पड़ा था। इसी वजह से तभी शान मसूद को हटाए जाने की मांग होने लगी थी और अब लगता है कि PCB ने भी मसूद को हटाने की तैयारी कर ली है। मसूद को हटाए जाने के बाद, नए कप्तान के रूप में अनुभवी बाबर आजम का नाम सामने आ रहा है। बाबर टेस्ट टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और पहले भी टीम को लीड कर चुके हैं।
🚨 BREAKING: Babar Azam set to return as Pakistan Test Captain! 🚨
— Muhammad Areeb Uddin Sheikh Areeb Cricket World (@areeb_7official) July 4, 2026
PCB has removed Shan Masood from Test captaincy, Official announcement expected soon.
Babar Azam — Previous Test Captaincy Record:
Matches: 20
Won: 10
Lost: 6
Drawn: 4
Win %: 50.00%
Appointed in Nov… pic.twitter.com/Ft54Se3BAi
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि टेस्ट मैचों में लगातार हार के बाद, चेयरमैन मोहसिन नकवी ने मुख्य लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव का फ़ैसला किया। राष्ट्रीय टीम के मौजूदा निराशाजनक माहौल को बदलने के लिए तुरंत बदलाव करने का सोचा, ताकि आने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए टीम को तैयार किया जा सके।
बाबर आजम का कप्तान के रूप में टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन
पाकिस्तान (Pakistan) की टेस्ट में बाबर आजम ने 2021 से 2023 तक कप्तानी की। टीम को 20 मैचों में से 10 में जीत मिली और 6 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 4 मैच ड्रॉ रहे।
इस दौरान बाबर आजम ने बल्लेबाजी में 50.79 की औसत से 1727 रन बनाए। उनके बल्ले से चार शतक आए। वहीं, 11 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं।
यह भी पढ़ें: CSK का दिग्गज खिलाड़ी बना एक्टर, अनुराग कश्यप की मूवी में करेगा विलेन का रोल