कहां है मोहसिन नकवी द्वारा चुराई गई एशिया कप 2025 की ट्रॉफी? BCCI ने राज से उठाया पर्दा

Published - 09 Jul 2026, 01:28 PM | Updated - 09 Jul 2026, 03:35 PM

Asia Cup 2

Asia Cup Trophy Controversy: 2025 में एशिया कप का आयोजन यूएई में हुआ था। इस टूर्नामेंट को भारत ने जीता था। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था और बिना कोई मैच गंवाए विजेता बनी थी। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान के दौरान कई विवादित पल देखने को मिले। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया, जब ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया तो वो चुपके से ट्रॉफी ही लेकर मैदान से बाहर चले गए।

भारत को अभी तक विजेता होने के बावजूद एशिया कप (Asia Cup) की ट्रॉफी नहीं मिली है। फैंस के मन में अभी भी सवाल है कि ट्रॉफी कहां पर है और टीम इंडिया को मिली है या नहीं। इस मुद्दे पर अब बीसीसीआई की तरफ से बयान आया है, जिसमें कुछ अहम बातों का जिक्र किया गया है।

BCCI की तरफ से Asia Cup की ट्रॉफी को लेकर आया बयान

Asia Cup 3

बीसीसीआई ने कंफर्म किया है कि टूर्नामेंट (Asia Cup) जीतने के कई महीने बाद भी भारतीय टीम को एशिया कप की ट्रॉफी असल में नहीं मिली है। बोर्ड के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी की तरफ से एडमिनिस्ट्रेटिव स्तर पर कोई जानकारी न मिलने के कारण ट्रॉफी सौंपने में देरी हुई है।

राजीव शुक्ला ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर कही बड़ी बात

पीटीआई से बात करते हुए एशिया कप (Asia Cup) की ट्रॉफी पर अपडेट देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा,

"जहां तक ​​एशिया कप ट्रॉफी की बात है, हमने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और डायरेक्टर्स से ट्रॉफी सौंपने का अनुरोध किया है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हमने उनसे बात की है, लेकिन अगर हमें ट्रॉफी नहीं मिलती तो क्या फर्क पड़ता है? दुनिया जानती है कि हमने वहां जीत हासिल की है। लेकिन हमें अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। हम उसे पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जीत चुके हैं।"

एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर क्यों चले गए थे मोहसिन नकवी?

दरअसल, पिछले साल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया था और उनके ठिकानों को भी खत्म किया था। इस आतंकी हमले के विरोध और भारतीय सेना का समर्थन करने हेतु टीम इंडिया ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

वहीं, जब भारत ने टॉफी जीती तो ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वो पाकिस्तान में मंत्री के पद पर भी तैनात हैं। यही वजह रही कि नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए और उसे एसीसी हेडक्वार्टर में ले जाकर लॉक कर दिया। उनकी इजाजत के बगैर ट्रॉफी कहीं भी नहीं ले जा सकती है। इसी वजह से अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप (Asia Cup) की ट्रॉफी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका, स्टार बल्लेबाज टीम से बाहर, चोट की वजह से नही खेलेगा मैच

Tagged:

team india bcci Mohsin Naqvi Asia Cup 2025
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com