ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का सबसे अहम बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट के नाम का भी हुआ ऐलान

Published - 09 Jul 2026, 11:46 AM | Updated - 09 Jul 2026, 01:25 PM

ODI Series 2

Star batter out from ODI Series: जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश का हाल अभी तक बुरा ही रहा है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच हुआ, जिसमें बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हार झेलनी पड़ी। वहीं, जिम्बाब्वे ने अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की।

इसके बाद, इनके बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज हुआ। इसका भी पहला मैच जिम्बाब्वे ने सिर्फ 141 रन बनाने के बावजूद जीत लिया। 142 के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पारी 116 पर सिमट गई। अब बांग्लादेश को एक और तगड़ा झटका लगा है, जिसकी वजह से वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI Series से प्रमुख बांग्लादेशी खिलाड़ी बाहर

बांग्लादेश के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास चोट के कारण पूरी सीरीज (ODI Series) से बाहर हो गए हैं। हरारे में 6 जुलाई से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को मिस करने वाले लिटन को लेकर उम्मीद थी कि वो शायद शेष दो मैचों के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन अब उनके बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है।

लिटन का बाहर होना बांग्लादेश के लिए एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि वो एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं और अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखता हैं।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में लिटन दास रहे नाकाम

ODI Series 3

लिटन दास के जिम्बाब्वे वनडे सीरीज (ODI Series) से बाहर होने की वजह हैमस्ट्रिंग इंजरी है। उम्मीद के अनुरूप उनकी रिकवरी नहीं हो सकती, जिसके कारण अब उन्हें पूरी तरह से बाहर होना पड़ा है। शुरुआत में उनके सिर्फ सीरीज के पहले वनडे से ही बाहर होने की पुष्टि की गई थी। लिटन अपना रिहैब ढाका में जारी रखेंगे।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने एक बयान में कहा,

"लिटन पहले ही पहला वनडे नहीं खेल पाए थे और अभी भी मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनका फिटनेस टेस्ट हुआ और नतीजा संतोषजनक नहीं रहा। लगातार वनडे मैच होने वाले हैं, इसलिए हमें नहीं लगता कि वे इतनी जल्दी ठीक हो पाएंगे कि सीरीज में खेल सकें।"

लिटन दास की जगह इस खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट मिला मौका

बांग्लादेश ने लिटन दास के वनडे सीरीज के शेष दो मैचों से बाहर होने के कारण उनके रिप्लेसमेंट के रूप में विकेटकीपर-बल्लेबाज परवेज़ हुसैन एमोन को चुना है। एमोन ने अभी तक बांग्लादेश के लिए सिर्फ 3 वनडे खेले हैं। इस दौरान 36 की औसत से 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड मैच के बाद संन्यास लेगा ये दिग्गज, अचानक कर दिया रिटायरमेंट का बड़ा ऐलान

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com