IND vs ENG 4th T20 Live: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20 मुकाबला?
Table of Contents
IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से टक्कर ले रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से हुई थी लेकिन पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद, अगले दो मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में हुए। इन दोनों में इंग्लैंड का बोलबाला देखने को मिला।
तीसरे मैच में इंग्लैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 125 रनों से जीत हासिल की और भारत रनों के लिहाज से टी20 में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इन दो जीत के दम पर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज विजेता के लिहाज से चौथा टी20 काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इसमें इंग्लैंड को जीत मिली तो वो अजेय बढ़त ले लेगा, जबकि भारत को जीत मिली तो उसके पास पांचवें मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी का मौका रहेगा।
IND vs ENG के बीच ब्रिस्टल में होगा चौथा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह गुरुवार, 9 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भी तीसरे टी20 की तरह भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगी। मुकाबले के वेन्यू की बात करें तो इसका आयोजन ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होगा, जो बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।
IND vs ENG चौथे टी20 के लाइव ब्रॉडकास्ट की जानकारी
भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 मुकाबला टीवी पर देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का चयन करना होगा। यहां पर कई भाषाओं में चैनल उपलब्ध होंगे और आप अपनी पसंदीदा भाषा वाले चैनल को चुनकर चौथे टी20 के लाइव ब्रॉडकास्ट का मजा ले सकते हैं।
IND vs ENG चौथे टी20 के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
काफी सारे फैंस टीवी के बजाय अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप में मैच की स्ट्रीमिंग देखते हैं, उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 की स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्ट्रीमिंग भी हिंदी, अंग्रेजी व कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। फैंस अपनी पसंद के हिसाब से चयन कर सकते हैं।
IND vs ENG चौथे टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव
इंग्लैंड का स्क्वाड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 4th T20 Pitch Report: हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा या गेंदबाज पलट देंगे खेल?
Tagged:
team india England Cricket Team IND vs ENG T20 Series 2026