टेस्ट के बाद अब टी20 के भी कप्तान बाबर आजम, सलमान अली आगा की छुट्टी

Published - 08 Jul 2026, 05:18 PM | Updated - 08 Jul 2026, 05:20 PM

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर काफी हलचल होती रहती है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की तरफ से कप्तान कई बार बदले गए, लेकिन प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ। हाल ही में पाकिस्तान ने अनुभवी बाबर आजम को शान मसूद की जगह फिर से टेस्ट कप्तान बनाने का फैसला किया। बाबर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर कमान संभालते नजर आएंगे।

दरअसल, बाबर आजम (Babar Azam) को टेस्ट टीम की कमान सौंपने के पीछे पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन सबसे बड़ी वजह रहा। शान मसूद की कप्तानी में टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली। इतना ही नहीं, पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दो बार क्लीन स्वीप भी झेलना पड़ा। इसी वजह से बोर्ड ने मसूद को हटाकर बाबर पर दोबारा भरोसा जताया। अब इसी फैसले के बाद टी20 टीम की कप्तानी में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि बाबर को यह जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

2024 में सलमान अली आघा बने थे कप्तान

Babar Azam 1

बाबर आजम (Babar Azam) ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अगले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें फिर से व्हाइट-बॉल टीम की कमान सौंपी। हालांकि, उसी साल अक्टूबर में बाबर ने बल्लेबाजी पर ध्यान देने का हवाला देते हुए दोबारा कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद PCB ने टी20 टीम की कमान सलमान अली आघा को सौंप दी।

सलमान अली आघा को Babar Azam रिप्लेस कर सकते हैं

हालांकि, सलमान अली आघा की कप्तानी में पाकिस्तान एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। उनके कार्यकाल में टीम ने 50 मैच खेले, जिनमें 31 जीते और 18 हारे। कुछ समय पहले सलमान ने भी कहा था कि वह टेस्ट और वनडे पर फोकस करने के लिए टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि बाबर आजम (Babar Azam) जल्द ही टी20 टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं और सलमान की जगह लेंगे।

बाबर आजम को लेकर बासित अली का बड़ा दावा

हाल ही में बासित अली ने दावा किया कि बाबर आजम पाकिस्तान के अगले टी20 कप्तान होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बाबर की कप्तानी में खेल सकता है। यह बड़ा बयान इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि फिलहाल बाबर के अलावा कप्तानी के लिए कोई मजबूत विकल्प नजर नहीं आता। ऐसे में पीसीबी एक बार फिर इस अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जता सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे शो की वायरल डॉक्टर का पृथ्वी शॉ-आयुष बदोनी संग प्राइवेट चैट वायरल, मचा बवाल

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam Basit Ali Salman Ali Agha
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com