प्रणित मोरे शो की वायरल डॉक्टर का पृथ्वी शॉ-आयुष बदोनी संग प्राइवेट चैट वायरल, मचा बवाल
Table of Contents
Prithvi Shaw-Ayush Badoni affair with Sejal Pawar: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई शो किए हैं और पिछले सीजन बिग बॉस में भी नजर आए थे। हालांकि, पिछले कुछ समय वो विवादों में घिरे हुए हैं।
इसकी वजह उनके स्टैंडअप शो की वायरल क्लिप्स हैं। कुछ समय पहले उनके शो में आईं केईएम हॉस्पिटल और सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस स्टूडेंट सेजल पवार का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने मरीजों के प्राइवेट पार्ट के साइज को लेकर जोक किया था, जिसकी वजह से वो विवादों में आ गई थी।
Prithvi Shaw और आयुष बदोनी के साथ सेजल पवार का था रिलेशनशिप?

अब सेजल का भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आयुष बदोनी के साथ भी अफेयर होने की जानकारी सामने आ रही है। ये दावे सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वायरल चैट के आधार पर किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें दावा किया गया है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आयुष बदोनी का सेजल पवार के साथ रोमांटिक रिश्ता था।
सेजल के साथ पृथ्वी शॉ और आयुष बदोनी की तस्वीरें और चैट वायरल
कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट, तस्वीरें और कथित ऑडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि पवार के दोनों क्रिकेटरों के साथ संबंध थे। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) द्वारा गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल को चीट करने के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ये दावे वायरल हो गए हैं।
Leaked pictures and audio of Indian Cricketers Prithvi Shaw and Ayush Badoni having illegal affairs with controversial girl Sejal Pawar 😱 pic.twitter.com/2GGlVf2x6i
— Deepu (@deepu_drops) July 7, 2026
बता दें कि इस मामले में अभी तक सेजल पवार के साथ-साथ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आयुष बदोनी की तरफ से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है।
आकृति अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ की शादी पर मंडराया खतरा
पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से पिछले साल ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल को डेट कर रहे थे। फिर इस साल मार्च में दोनों ने सगाई कर ली और जल्द शादी के कयास भी लगने शुरू हो गए।
हालांकि, हाल ही में आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी का कथित रूप से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने शॉ पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी अफवाहें चल रहीं हैं, वो सच हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शॉ के साथ की सभी तस्वीरें भी गायब हो गई थीं।
तभी संभावना जताई जाने लगी कि शायद आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का रिश्ता शादी से पहले ही टूट जाएगा। हालांकि, अभी तक दोनों ने ही कुछ भी क्लियर नहीं किया है। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया हुआ है। ऐसे में सच क्या है, ये शायद इन दोनों के अलावा कोई तीसरा नहीं बता सकता।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भी इग्नोर हुए RCB के खिलाड़ी, पाटीदार-क्रुणाल-रसिख को जगह ना मिलने की वजह का खुलासा