क्यों टीम इंडिया को मिल रही लगातार हार? कोच गौतम गंभीर ने बेबाक शब्दों में दिया जवाब

Published - 08 Jul 2026, 01:04 PM | Updated - 08 Jul 2026, 01:50 PM

Gautam Gambhir 2

Gautam Gambhir reveals defeat's reason: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरा भारत के एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई और क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन यहां भी प्रदर्शन में सुधार नहीं देखने को मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पीछे चल रही है। इस तरह टीम को चार मिल चुकी हैं और अगले मैच में शिकस्त मिली तो फिर सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। लगातार मिल रही हार से फैंस के साथ-साथ तमाम दिग्गज भी नाराज नजर आ रहे हैं। अब हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खराब प्रदर्शन और लगातार हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

तीसरे टी20 में बड़ी हार के बाद Gautam Gambhir का सामने आया बयान

Gautam Gambhir 3

7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत को इंग्लैंड के हाथों 125 रनों से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले उसे रनों के अंतर से इतनी बड़ी शिकस्त कभी नहीं मिली थी शर्मनाक हार के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निश्चित रूप से कड़े सवाल पूछे जाने थे। इसी वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) खुद आए और उन्होंने पत्रकरों के सवालों के जवाब दिए।

सिर्फ चार मैचों में हारने से भारत बुरी टीम नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अच्छा नहीं खेले लेकिन सिर्फ चार मैचों के आधार पर किसी भी फैसले पर नहीं पहुंचा जा सकता है। गंभीर ने कहा,

"मुझे लगता है कि हमने बस अच्छा नहीं खेला, बात बहुत सीधी-सी है। चार मैचों के बाद आप खराब टीम नहीं बन जाते। इसलिए, अगर विरोधी टीम आपसे बेहतर खेलती है, तो आप खराब टीम नहीं बन जाते। जब आप हालात को ठीक से नहीं समझते या उनका सही अंदाज़ा नहीं लगाते, तो ऐसा होता है। आयरलैंड के बाद से हमने ऐसा नहीं किया है। नतीजे आपके सामने हैं।"

बदलाव के दौर को भी गंभीर ने हार के लिए ठहराया जिम्मेदार

गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि इस समय टीम में नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है, जबकि जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा,

"जब आप टीम को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो ऐसे प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली प्लेइंग XI में आज कई बदलाव हुए हैं - चाहे कप्तान हों या ओपनिंग बैटर। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह भी टीम में नहीं हैं। इसलिए, टीम को नए सिरे से तैयार करने में समय लगता है। आपके पास ओपनिंग के लिए एक नया खिलाड़ी है, प्रिंस यादव अपना दूसरा T20I खेल रहे हैं, और हर्षित राणा चोट से वापसी कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: वैभव-चक्रवर्ती बाहर, संजू-कृष्णा की वापसी, चौथे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-XI फाइनल

Tagged:

team india Gautam Gambhir ENG vs IND T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com