संजू-बिश्नोई बाहर, इन 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री! एशियन गेम्स के लिए अब ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 08 Jul 2026, 09:34 AM | Updated - 08 Jul 2026, 10:12 AM

Asian Games 2

Team India Updated squad for Asian Games: सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची प्रान्त और नागोया शहर में एशियाई खेलों का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी और समापन 3 अक्टूबर को होगा। 43 खेलों के दौरान 469 इवेंट देखने को मिलेंगे। पिछली बार की तरह ही क्रिकेट के खेल को भी जगह दी गई है। इसी वजह से भारतीय टीम भी हिस्सा लेती नजर आएगी। पिछली बार पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

BCCI ने दोनों ही वर्ग के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पहले ही घोषित कर दिए थे लेकिन अब पुरुष टीम के बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह कुछ खिलाड़ियों का खराब फॉर्म है। शुरुआत में काफी हद तक उन्हीं खिलाड़ियों को एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए मौका दिया गया था, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए थे लेकिन अब दो खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडरा रहा है।

संजू और बिश्नोई का Asian Games के स्क्वाड से पत्ता कटने की संभावना

Asian Games 3

एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए नियमों के अनुसार भारत के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें संजू सैमसन और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी जगह मिली। हालांकि, अब इन दोनों को ही स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि इनका हालिया प्रदर्शन खराब रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले संजू सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया गया लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। तीन पारियों में संजू के बल्ले से सिर्फ 6 रन आए। यही वजह है कि उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। इसी वजह से उनके एशियन गेम्स (Asian Games) में भी खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

चयकर्ताओं ने रवि बिश्नोई पर फिर से भरोसा दिखाते हुए उन्हें टी20 टीम में वापसी का मौका दिया, साथ ही उनका चयन आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी किया। हालांकि, बिश्नोई की गेंदबाजी बेहद ही साधारण नजर आई। मैनचेस्टर में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटा दिए और तीन नो बॉल भी रहीं। इसकी काफी आलोचना हुई और उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। इससे संकेत मिलता है कि एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इन दो खिलाड़ियों को संजू-बिश्नोई की जगह किया जा सकता है शामिल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड को देखकर साफ़ पता लगता है कि संजू सैमसन की जगह पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को एशियन गेम्स (Asian Games) के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। प्रभसिमरन ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और विकेटों के पीछे कीपर के रूप में अच्छा किया है।

वहीं, रवि बिश्नोई की जगह हर्ष दुबे का चयन किया जा सकता है। बिश्नोई के पास बल्लेबाजी की काबिलियत भी नहीं है, जबकि हर्ष गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों स्किल्स रखते हैं। इसी वजह से एशियन गेम्स में उन्हें चुना जा सकता है।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का अपडेट 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भी इग्नोर हुए RCB के खिलाड़ी, पाटीदार-क्रुणाल-रसिख को जगह ना मिलने की वजह का खुलासा

Tagged:

team india Prabhsimran Singh Sanju Samson ravi bishnoi Harsh Dubey Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com