इंग्लैंड सीरीज इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना मिले टीम इंडिया में मौका
Table of Contents
3 Indian Players' last chance England Series: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी भारत (Team India) का खराब प्रदर्शन जारी है। आयरिश टीम के हाथों उलटफेर का शिकार होकर 2-0 से क्लीन स्वीप होने वाली टीम इंडिया पर इंग्लैंड में भी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 0-2 से पीछे चल रहा है। इसका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन पिछले दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम को बुरी तरह हार झेलनी पड़ी हैं।
इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के कुछ खिलाड़ियों पर निशाना साधा जा रहा है। खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन भारत पर भारी पड़ रहा है और एक के बाद एक लगातार हार मिल रही हैं। इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज को कई खिलाड़ियों के लिए अंतिम अवसर भी माना जा रहा है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके लिए शायद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शायद अंतिम मौका है।
Team India के लिए इन 3 खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड टी20 सीरीज बन सकती है आखिरी
1. संजू सैमसन

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद ही प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में खिलाया गया था। इन तीन पारियों में संजू के बल्ले से सिर्फ 6 रन आए। इसी वजह से मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह मौका मिला।
माना जा रहा था कि शायद संजू सैमसन को भले ही प्लेइंग XI में जगह न मिले लेकिन उन्हें स्क्वाड में रखा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजू को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया। ऐसे में उनके लिए इंग्लैंड टी20 सीरीज टीम इंडिया (Team India) की जर्सी में आखिरी हो सकती है।
2. तिलक वर्मा
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को हाल ही में उपकप्तान बनाया गया था लेकिन अब लगता है कि उन्हें उपकप्तानी के साथ-साथ टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह भी गंवानी पड़ सकती है। तिलक का बल्ले के साथ कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। कुछ पारियों में उन्होंने रन जरूर बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है। वैसे भी तिलक को फिनिशर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अगर इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाकी मैचों में उनका बल्ला नहीं चला तो फिर उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। वैसे भी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह की वापसी ऐसा ही संकेत देती है। तिलक भी स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन काफी कुछ इंग्लैंड सीरीज के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
3. रवि बिश्नोई
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का करियर भी टीम इंडिया (Team India) के लिए अब खतरे में नजर आ रहा है। बिश्नोई को लंबे समय बाद वापसी का मौका मिला, लेकिन वो कुछ खास फायदा उठाते हुए नहीं नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 की प्लेइंग XI में शामिल रहने वाले बिश्नोई ने चार ओवर में 15 के इकॉनमी रेट से 60 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए।
इसी वजह से रवि बिश्नोई को तीसरे मैच की अंतिम ग्यारह से ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के स्क्वाड में भी नहीं चुना गया। इससे साफ़ संकेत मिलता है कि उनके लिए इंग्लैंड टी20 सीरीज आखिरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों लगातार 4 मैच हार गई सितारों से सजी टीम इंडिया