3 बड़े कारण, क्यों लगातार 4 मैच हार गई सितारों से सजी टीम इंडिया

Published - 08 Jul 2026, 09:33 AM

Team India 73

3 reasons Team India's 4 loss: टी20 इंटरनेशनल में एक समय भारतीय टीम अपराजित नजर आती थी और उसे सीरीज हराना तो दूर की बात एक मैच में शिकस्त देना भी बड़ी बात होती थी। इसी वजह से भारत ने दो साल के अंदर दो बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया। हालांकि, अब कहानी बदल गई है और भारत सबसे छोटे फॉर्मेट में एक-एक जीत के लिए तरस रहा है।

आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज में दोनों मैच गंवाने पड़े। वहीं, अब इंग्लैंड में भी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) शुरूआती तीन मैचों में दो हार चुकी है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा था। अगर पूर्ण मैचों को ध्यान में रखें तो भारत लगातार चार हार का सामना कर चुका है। इस लेख में हम इसके पीछे के 3 कारण बताने जा रहे हैं।

इन 3 कारणों से Team India को मिलीं लगातार चार हार

1. बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

Team India 74

पिछले दो सालों में भारत (Team India) की बल्लेबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बैटिंग यूनिट ने जब अच्छा करना शुरू किया तो टीम इंडिया को हराना मुश्किल होने लगा। हालांकि, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजों का एकजुट प्रदर्शन देखने को ही नहीं मिला है। दोनों ओपनर एक साथ परफॉर्म करने में नाकाम रहे। वहीं, ईशान किशन भी फ्लॉप ही रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी फीका रहा है। इसकी वजह से भारत को नुकसान उठाना पड़ा है।

2. कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर छाप छोड़ने में नाकाम

आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था लेकिन टीम इंडिया (Team India) के कैप्टेन के रूप में अभी तक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हैं। अय्यर की कप्तानी में ही ये चारों हार भारत को मिली हैं। श्रेयस न तो लीडर के रूप में अपने आप को साबित कर पाए हैं और न ही बल्ले से कुछ कमाल कर पाए हैं। इसी वजह से उन्हें कप्तानी दिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, काफी सारे फैंस का मानना है कि अय्यर की तो टी20आई में जगह ही नहीं बनती है।

3. टीम का खराब माहौल

भारतीय टी20आई टीम का माहौल भी इस समय सही नहीं नजर आ रहा है। जहां सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी जा रही है। उन्हें सिर्फ तीन पारियां दी गईं और उनके आधार पर ड्रॉप कर दिया गया। संजू को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी नहीं चुना गया है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को खराब करने के बावजूद लगातार बैक किया जा रहा है। इन सब चीजों से टीम का माहौल सही नहीं लग रहा।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच पद से गौतम गंभीर हुए बाहर, वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

Tagged:

team india Gautam Gambhir shreyas iyer England Cricket Team ireland cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com