वैभव-चक्रवर्ती बाहर, संजू-कृष्णा की वापसी, चौथे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-XI फाइनल
Table of Contents
India likely playing XI for 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। भारत ने 125 रनों से मैच गंवाया, जो रनों के लिहाज से टी20 में उसकी सबसे बड़ी हार है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 12वें ओवर में 76 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब अगला यानी चौथा टी20 काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इंग्लैंड को जीत मिली तो भारत (India) को लगातार दूसरी सीरीज का हार का सामना करना पड़ सकता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 हो सकता है निर्णायक

पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा, इसके हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। यह मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगी। वहीं, इसका वेन्यू ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड होगा। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। स्पिनर्स का रोल उतना महत्वपूर्ण नहीं होगा, क्योंकि उन्हें ज्यादा हेल्प मिलने की संभावना नहीं है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने के लिहाज से भारत (India) को चौथा टी20 हर हाल में जीतना होगा, ऐसे में प्लेइंग XI में बदलाव भी हो सकता है। पिछले दो मैचों से कुछ खास प्रदर्शन न करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
चौथे टी20 से वैभव और चक्रवर्ती हो सकते हैं, संजू और कृष्णा को मौका मिलने की उम्मीद
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI में दो बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है। पहला बदलाव वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन के रूप में हो सकता है। सैमसन को पहले मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन पिछले दो मैचों में वैभव के फ्लॉप होने से उनकी वापसी हो सकती है। 15 वर्षीय वैभव दो पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं और कुल 27 रन ही बनाए। इसी वजह से उन्हें अब ड्रॉप किया जा सकता है।
दूसरा बदलाव स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में हो सकता है। वरुण का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट लिया है। वहीं, 62 रन लुटाए हैं। इंग्लिश पिचों पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इसी वजह से प्रसिद्ध को भारत (India) की प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, कोच गंभीर के 4 फेवरेट खिलाड़ियों को भी मौका