अय्यर-तिलक दोनों की छीनेगी कप्तानी-उपकप्तानी, अब ये 2 खिलाड़ी बन सकते टीम इंडिया के कैप्टन-वाइस कैप्टन

Published - 08 Jul 2026, 05:20 PM | Updated - 08 Jul 2026, 05:48 PM

Team India 77

Team India leadership in T20: 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में काफी बदलाव हो गए हैं। चैंपियन बनने वाली साइड से कई दिग्गजों को बाहर कर दिया गया है। यहां तक कि कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पद और टीम में जगह गंवा चुके हैं। चयनकर्ताओं ने वजह के रूप में दो साल बाद होने वाले ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र किया था।

सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी फॉर्म खराब होने की कीमत चुकानी पड़ी और उन्हें बिना कोई गेम दिए सीधे टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया गया। उनके साथ-साथ उपकप्तान अक्षर पटेल को भी झटका दिया गया और उन्हें उपकप्तानी से हटाया गया। हालांकि, अक्षर टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को बनाया गया Team India का नया कप्तान-उपकप्तान

Team India 78

जब भारत (Team India) ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप जीता तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद खराब फॉर्म के बावजूद सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर खुद को साबित करने का अंतिम मौका दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें कप्तानी से हटाया और टीम से भी ड्रॉप कर दिया। इसके बाद, टीम इंडिया (Team India) के नए कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की नियुक्ति हुई। वहीं, उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंप दी गई।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण लीडरशिप पर साधा जा रहा निशाना

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की लीडरशिप की शुरुआत अभी तक काफी खराब रही है। आयरलैंड में भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप होना पड़ा। वहीं, इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी पहले तीन मैचों में दो हार मिल चुकी हैं। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। जिस तरह से भारतीय टीम का प्रदर्शन नजर आ रहा है, उससे लगता है कि यह सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी।

इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये दोनों लीडरशिप के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी फ्लॉप हो रहे हैं। अय्यर के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी नजर आई है। वहीं, तिलक की धीमी बल्लेबाजी और अहम मौकों पर आउट होने की आदत परेशानी बनी है। इसी वजह से मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड ने 4-0 से बाजी मारी तो फिर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

इंग्लैंड के हाथों क्लीन स्वीप होने पर अय्यर-तिलक की जगह इन्हें मिल सकती है लीडरशिप

कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इन्हें कप्तानी और उपकप्तानी से हटाए जाने के साथ ही टीम से बाहर किए जाने की भी मांग हो रही है। ऐसे में इंग्लैंड सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ तो फिर टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस साल आईपीएल में उन्होंने 700 से भी ज्यादा रन बनाकर खुद को सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है।

वहीं, उपकप्तानी के लिए ईशान किशन पर भरोसा जताया जा सकता है। किशन को घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी कप्तानी का अनुभव है। ईशान ने हालिया मुकाबलों से पहले लगातार अच्छा किया है। इसी वजह से ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं। उन्हें उपकप्तानी देकर लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: टेस्ट के बाद अब टी20 के भी कप्तान बाबर आजम, सलमान अली आगा की छुट्टी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com