भारत-इंग्लैंड मैच के बाद संन्यास लेगा ये दिग्गज, अचानक कर दिया रिटायरमेंट का बड़ा ऐलान

Published - 09 Jul 2026, 09:44 AM | Updated - 09 Jul 2026, 10:28 AM

Retirement 6

Legendary player announced retirement: भारत और इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इसका चौथा मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, इसके एक दिन बाद, दोनों ही देशों की महिला टीमों के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मुकाबला शुरू होगा।

इसके लिए भारत और इंग्लैंड की दोनों ही महिला टीमों की खिलाड़ी जमकर तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच टेस्ट मुकाबले के आगाज से पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी है।

इंग्लिश दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया Retirement का ऐलान

Retirement 7

दरअसल, भारत के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट से पहले इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है। ब्यूमोंट ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि आगामी टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच होगा। इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगा देंगी।

लगभग 17 साल तक इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने दिया योगदान

टैमी ब्यूमोंट ने 2009 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी लेकिन बाद में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाने का हवाला देकर कीपिंग छोड़ दी थी और इसका उन्हें फायदा भी हुआ। दाएं हाथ की बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने में सफल रही। इस दौरान कुल 260 मैचों में अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 7325 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

ब्यूमोंट के बल्ले से 14 शतक आए। इनमें से 12 शतक वनडे क्रिकेट में खेलते हुए बनाए, जो कि इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं। वह उस ग्रुप का हिस्सा थीं जिन्हें 2015 में इंग्लैंड महिला टीम के लिए पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उनका करियर 2017 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा, जब इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर ICC महिला क्रिकेट विश्व कप जीता और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।

उनकी कई उपलब्धियों में से एक उपलब्धि यह थी कि वह टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला बनीं। ब्यूमोंट ने 2023 में ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रन बनाए और इस दौरान इंग्लैंड के 88 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

लॉर्ड्स में टेस्ट खेलकर करियर खत्म करने को उत्साहित

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड एक और ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। इस मैदान पाई कई न भूलने वाले पल हुए लेकिन अभी तक एक भी बार महिला टेस्ट का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन अब भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस सूखे को खत्म करने जा रही हैं। ब्यूमोंट भी लॉर्ड्स में टेस्ट खेलने और अपने रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने अपने बयान में इसका जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह क्रिकेट जगत में आई रुलाने वाली खबर, 2 उभरते हुए क्रिकेटरों का हुआ निधन

Tagged:

india women cricket team england women cricket team Tammy Beaumont
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com